सभी शैक्षणिक संस्थानों में अनिवार्य होगा ‘वंदे मातरम्’ का गायन : योगी

गोरखपुर, 10 नवंबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को गोरखपुर में आयोजित ‘एकता यात्रा’ कार्यक्रम में ऐलान किया कि प्रदेश के सभी शैक्षणिक संस्थानों में अब ‘वंदे मातरम्’ का गायन अनिवार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह कदम नागरिकों में भारत माता और मातृभूमि के प्रति श्रद्धा, गर्व और राष्ट्रीय एकता की भावना को सशक्त करेगा।

योगी ने कहा, “राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् के प्रति सम्मान की भावना होनी चाहिए। अब प्रदेश के हर स्कूल और शिक्षण संस्थान में वंदे मातरम् का गायन अनिवार्य रूप से किया जाएगा। यह केवल एक गीत नहीं, बल्कि देश की आत्मा का प्रतीक है, जो राष्ट्रभक्ति और एकता का संदेश देता है।”
उन्होने कहा “ हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि देश की एकता और अखंडता को कमजोर करने वाले तत्वों की पहचान हो और उनका विरोध किया जाए। उन्होंने कहा, “वंदे मातरम् के गायन से एकता, अनुशासन और देशभक्ति की भावना मजबूत होगी। यह प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है कि वह राष्ट्रगीत के प्रति सम्मान प्रकट करे।”
मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में अखिल भारतीय मुस्लिम लीग के नेताओं मोहम्मद अली जिन्ना और मोहम्मद अली जौहर का उल्लेख करते हुए कहा कि जो लोग वंदे मातरम् का विरोध करते हैं, वे भारत की एकता और अखंडता का अपमान करते हैं। योगी ने कहा, “आज भी हम उम्मीद करते हैं कि भारत में रहने वाला हर व्यक्ति राष्ट्र के प्रति वफादार रहेगा और उसकी एकता के लिए कार्य करेगा।”
उन्होंने कहा कि समाज में जाति, क्षेत्र या भाषा के नाम पर जो भी विभाजन की कोशिशें होती हैं, वे राष्ट्र को कमजोर करती हैं। “हमें ऐसे तत्वों को पहचानना और उनके विरुद्ध खड़ा होना होगा, क्योंकि यह नए जिन्ना पैदा करने की साजिश है।”
मुख्यमंत्री योगी ने कांग्रेस पर भी निशाना साधते हुए कहा “ कांग्रेस ने वंदे मातरम् को “साम्प्रदायिक” कहकर उसमें संशोधन किया था। कोई भी धर्म या जाति देश से ऊपर नहीं हो सकती। राष्ट्रीय एकता में बाधा डालने वाले विचारों को त्यागना होगा।”
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री योगी का यह बयान ऐसे समय आया है जब हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी कांग्रेस पर आरोप लगाया था कि उसने 1937 के फैजाबाद अधिवेशन में वंदे मातरम् के मूल स्वरूप से “महत्वपूर्ण अंशों को हटा दिया था।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास