सेवा के भाव से जीवन जीने वाले वह कभी अकेले नहीं रहते:कंगना रनौत


प्रयागराज, ( दिनेश तिवारी) हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा सांसद और फिल्म अभिनेत्री कंगना रणौतने कहा कि सेवा भाव से जीवन जीने वाले  कभी अकेले नहीं रहते उनके साथ पूरा संसार और समाज होता है और गरीबों और कमजोरों की सेवा करना सबसे बड़ा महान काम है ।

     सांसद कंगना रनौत और क्रिकेट स्टार सुरेश रैना ने प्रयाग उत्थान समिति डिजिटल सदस्यता अभियान का रविवार को उत्तर मध्य संस्कृतिक केंद्र में शुभारंभ किया।

       इस अवसर पर उन्होंने कहा गरीबों और कमजोरों की सेवा करना सबसे बड़ा महान काम है । उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरे भारतवासियों को प्रधान सेवक बनकर सेवा कार्य करने का संदेश दिया है और आज पूरा देश उनका अनुसरण कर रहा है । ऐसे ही प्रयाग उत्थान समिति राष्ट्र एवं समाज सेवा के प्रति समर्पित होकर माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के विचारों को जन-जन तक पहुंचने का कार्य करेगी।

      सुरेश रैना ने कहा कि हर व्यक्ति का सबसे बड़ा कर्तव्य है अपने राष्ट्र और समाज के लिए जीवन जिए और कहा कि प्रयाग उत्थान समिति समाज सेवा का एक आदर्श स्थापित करेगा

        इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष डॉ उदय प्रताप सिंह ने कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद कंगना रनौत एवं क्रिकेट स्टार सुरेश रैना को अंग वस्त्र पहनाकर स्मृति प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया।

        उन्होंने कहा कि समिति सेवा संस्कृति और समर्पण के मूल उद्देश्य के साथ राष्ट्र एवं समाज सेवा के प्रति समर्पित होकर समाज के निर्बल निर्धन जनों के लिए शिक्षा चिकित्सा एवं अन्य सेवा के क्षेत्रों में कार्य करेगी ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास