उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति समीर जैन आजम खान केस से हटे
न्यायमूर्ति समीर जैन की सिंगल बेंच मे आजम खान के कुल चार मामले थे, जिसकी वे सुनवाई कर रहे थे | सभी मामले सुनने से खुद को अलग कर लिया | उच्च न्यायालय मे शुक्रवार को 2016 के चर्चित यतीमखाना बेदखली मामले में सुनवाई होनी थी | लेकिन इससे पहले अचानक न्यायमूर्ति समीर जैन ने अदालत मे सभी अधिवक्ताओं के सामने अपना यह फैसला सुनाया |
उन्होंने कहा, “ मै अब आजम खान मामले से जुड़े केस कि सुनवाई नहीं सुन पाऊँगा | इसलिए अब इन केसों से खुद को अलग कर रहा हूँ |” हलाकि न्यायमूर्ति ने सुनवाई नहीं करने कि वजह नहीं बताई |
सुनवाई के दौरान, सह- आरोपियों कि ओर से वरिस्थ वकील एस एफ नकवी और वकील सायदहमद फैजन मौज़ाद थे | जबकि पूर्व संसद आजम खान और सह-आरोपी वीरेंद्र गोयल कि ओर से वरिस्थ वकील एन आई जाफरी , वकील शशवत आनंद और शशांक तिवारी मौजूद रहे| न्यायमूर्ति समीर जैन के इस अप्रत्यशीत फैसले से सभी भौचक्के रह गए |

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें