माघ मेल को बनाए महाकुंभ जैसा स्वच्छ व भव्य : ए. के. शर्मा

प्रयागराज, (दिनेश तिवारी ) नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री श्री ए. के. शर्मा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिस प्रकार महाकुंभ के दौरान स्वच्छता कार्यों की सराहना पूरी  दुनिया ने की, उसी तरह माघ मेला को स्वच्छ  व उत्कृष्ट बनाने की  तैयारियां भी सुनिश्चित की जाएं।

कैबिनेट मंत्री  ने प्रयागराज प्रवास के दौरान  शनिवार को सर्किट हाउस सभागार में बैठक कर आगामी माघ मेला 2026 की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि माघ मेला प्रदेश की आस्था, श्रद्धा और स्वच्छता की पहचान है। इसलिए हर स्तर पर व्यवस्था ऐसी हों जिससे श्रद्धालुओं को सुविधा मिले और प्रयागराज एक बार फिर ‘स्वच्छता और सेवा’ का आदर्श मॉडल बने। उन्होंने मेल की तैयारियां एक माह के भीतर पूरी कर लेने को कहा |

उन्होंने  नगर विकास एवं ऊर्जा विभाग के अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध, व्यवस्थित और जन सुविधा केंद्रित रूप में पूर्ण करने के निर्देश दिए।

श्री शर्मा ने कहा कि महाकुंभ 2025 को सकुशल संपन्न कराने में नगर विकास एवं ऊर्जा विभाग की भूमिका सराहनीय रही है | उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिस प्रकार महाकुंभ के दौरान स्वच्छता कार्यों की सराहना पूरी दुनिया ने की, उसी तरह की उत्कृष्ट तैयारियाँ माघ मेला में भी सुनिश्चित की जाएं। इस अवसर पर स्वच्छता कर्मियों और मिशन शक्ति वॉलेंटियर्स को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि उनकी सेवा भावना और समर्पण से ही स्वच्छता की यह पहचान बनी है।

 इस अवसर पर महापौर गणेश केसरवानी और जनप्रतिनिधियों ने कैबिनेट मंत्री से  समीक्षा बैठक मे मांग की कि ने नगर निगम घरों के कर भुगतान हेतु “ओ टी एस सिस्टम” (वन टाइम सेटलमेंट) लागू करने के लिए अनुरोध किया, जिससे नागरिक आसानी से अपना हाउस टैक्स जमा कर सकें।

ऊर्जा विभाग की समीक्षा के दौरान मंत्री श्री शर्मा ने चीफ इंजीनियर को यमुना पार क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के निर्देश दिए। खुले इलेक्ट्रिक जंक्शन बॉक्स को तुरंत सुरक्षित ढंग से कवर किया जाए, ताकि जन सुरक्षा बनी रहे।उन्होंने स्पष्ट कहा कि बिना वजह छोटे उपभोक्ताओं को परेशान करने वाले या कनेक्शन काटने वाले विद्युत कर्मियों को तत्काल सस्पेंड किया जाए।उन्होंने यह भी स्मरण कराया कि नव विस्तारित क्षेत्रों के ऊर्जा संबंधी कार्यों हेतु नगर विकास विभाग द्वारा ऊर्जा विभाग को लगभग 1000 करोड़ की राशि प्रदान की गई है, उसके संबंध में उन्होंने सही और पारदर्शी उपयोग सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर  महापौर श्री उमेश चंद्र गणेश केसरवानी, विधायक (फाफामऊ) गुरु प्रसाद मौर्य,  विधान परिषद सदस्य सुरेंद्र चौधरी सहित अन्य जनप्रतिनिधियों  के अलावा संबंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास