यूपी बार काैंसिल के चुनाव की नामांकन प्रक्रिया कल से
प्रयागराज, 13 नवंबर (वार्ता ) उत्तर प्रदेश में यूपी बार कौंसिल के 25 सदस्यों के चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया शुक्रवार से शुरू होगी। कौंसिल के इतिहास में पहली बार चुनाव से पहले मतदाता अधिवक्ताओं की डिग्रियों और शैक्षिक प्रमाणपत्रों का सत्यापन कराया गया है।
इनमें सबसे पहले निवर्तमान सदस्यों के शैक्षिक प्रमाणपत्रों व डिग्रियों का सत्यापन हुआ और सभी के प्रपत्र सही पाए गए हैं।इस बार दो लाख 49 हजार 808 मतदाता कौंसिल के 25 सदस्यों के चुनाव के लिए मताधिकार का प्रयोग करेंगे,चुनाव कार्यक्रम का पूरी जानकारी जारी कर दी गई है। नामांकन की प्रक्रिया 14 से 19 नवंबर तक नामांकन पत्रों की जांच 20 व 21 नवंबर,नाम वापसी 27 नवंबर तक प्रत्याशियों की अंतिम सूची 28 नवंबर तक दी जायेगी।बताया गया है कि मतदान (चार चरणों में) होगा पहला चरण 16 व 17 जनवरी को और दूसरा चरण 20 व 21 जनवरी को तीसरा 27 व 28 जनवरी को होगा चौथा चरण 30 व 31 जनवरी को होगा इस पूरे मामले की जानकारी गुरुवार शाम छह बजे यूपी बार कौंसिल के सचिव व चुनाव अधिकारी राम किशोर शुक्ल ने दी ।
.jpeg)
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें