बिहार मे जंगल राज लाना चाहते थे विपक्षी: बृजेश पाठक
उप मुख्यमंत्री सोमवार को एक कार्यक्रम मे शिरकत करने प्रयागराज पहुचे थे | उन्होंने वहाँ मीडिया से संक्षिप्त औपचारिक बात करते हुए कहा कि बिहार मे तेजस्वी यादव अपने पिता लालू प्रसाद यादव की तरह जंगले राज लाना चाहते थे | बिहार कि जनता ने उनका सुपडा साफ कर दिया | अब पश्चिम बंगाल मे ममता बनर्जी की जंगल राज शासन का सुपद साफ करने कि पश्चिम बंगाल की जनता मे बना चुकी है |
उन्होंने कहा कि काँग्रेस , समाजवादी पार्टी (सपा) राजद , वांदल , तृणमूल के लोग बिहार विधानसभा के चुनाव मे केंद्र कि मिडी सरकार को उखाड़ने का सपना देख रहे थे लेकिन बिहार कि जनता ने उनको ही उखाड़ कर फेंक दिया | वह कि जनता ने संदेश दे दिया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रथ रुकने वाला नहीं है |
श्री पाठक ने कहा कि उत्तर प्रदेश में भी समाजवादी पार्टी का हालत राजद जैसा होने वाला है। यूपी की जनता ने सपा को अपने हृदय से निकाल दिया है। 2027 में फिर प्रचंड बहुमत से यूपी में भाजपा की सरकार बनने जा रही है। चुनाव आयोग समेत अ कि संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप लगाना पुराना ढर्रा है। चुनाव हारने के बाद निर्वाचन आयोग पर सवाल उठाना शर्मनाक है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष कब बनेगा इसके सवाल पर कहा कि शीघ्र ही प्रदेश को भाजपा का नया अध्यक्ष मिल जाएगा।
एस.आई.आर को लेकर विपक्ष लगातार सरकार पर हमला बोल रहा इसपर बृजेश पाठक ने कहा कि एस.आई.आर बिहार में हुआ एक भी कंप्लेंट किसी को नहीं मिली आप लोग को भी नहीं मिली आप लोग से लगातार वहां के जर्नलिस्ट टच में थे आज लगातार सोशल मीडिया का जमाना है और एस.आई.आर लागू होने से किसी को दिक्कत नहीं हुई है |
जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने केंद्र सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा कि केंद्र सरकार की नीतियों से जम्मू कश्मीर तो छोड़िए दिल्ली भी सुरक्षित नहीं है इस बयान पर पलटवार करते हुए बृजेश पाठक ने कहा कि जो अलगाववादी ताकते है उनको लगातार जवाब देने का काम हमारे देश की सुरक्षा एजेंसियां कर रहे हैं और ऐसे सभी तत्व जो देश विरोधी हैं उनके खिलाफ लगातार कार्रवाई हो रही है।
उन्होंने माघ मेले की तैयारी की जानकारी देते हुए कहा कि माघ मेल को लेकर के स्वास्थ्य विभाग की तैयारी पूरी है| किसी भी प्रकार की कोई भी कमी नहीं रखी जाएगी| यह अनुमान लगाया जा रहा है कि इस बार भीड़ अत्यधिक मात्रा में होगी तो उसको देखते हुए जो चिकित्सा की तैयारी हैं वह पूर्ण कर ली गई है और सभी जरूरी सुविधाएं भी मुहैया कराई जाएंगी और यह सुनिश्चित किया जाएगा कि किसी भी प्रकार की कोई कमी प्रयागराज वालों या यहां आने वाले श्रद्धालुओं को ना हो।
.jpg)
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें