डीआईजी रेलवे ने प्रयागराज जंक्शन का किया दौरा किया और माघ मेले की तैयारियों का लिया जायजा

प्रयागराज,(दिनेश तिवारी). दुनिया के सबसे बड़े आध्यत्मिक और संस्कृति माघ मेला में पहुचने वाले यात्रियों की यात्रा सुगम और सुरक्षित हो इसके लिए जीआरपी ने तैयारी कर ली है। 

प्रयागराज जंक्शन पहुंचे बुधवार को जीआरपी के डीआईजी प्रकाश डी ने पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में कहा कि माघ मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार समस्या का सामना रेलवे स्टेशनों पर ट्रेनों में नहीं करना पड़ेगा। माघ मेले में पूरे देश से श्रद्धालु संगम स्नान करने के लिए आते हैं। उनकी यात्रा सुगम और सुरक्षित हो इसके लिए रेलवे ने पूरी तैयारी की है। प्रयागराज में जो भी स्टेशन हैं वहां पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होगी।

   उन्होंने कहा कि पिछले महाकुंभ के अनुभवों के साथ  तैयारी जा रही है। जरूरत पड़ी तो बाहर से भी फोर्स मंगाई जाएगी, जो बाहर से फोर्स आएगी उसको इस बात का प्रशिक्षण दिया जाएगा कि श्रद्धालुओं के साथ कैसे बातचीत करना है। इसके बाद ही उनकी तैनाती जरूरत के अनुसार की जाएगी। कहा कि जंक्शन के बाहर होल्डिंग एरिया बनाया जाएगा। जिस रूट की गाड़ी स्टेशन पर आएगी उससे संबंधित यात्रियों को जंक्शन के अंदर प्रवेश दिया जाएगा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास