मुख्यमंत्री योगी गंगा पूजन संग माघ मेले की तैयारियों की समीक्षा करेंगे
मुख्यमंत्री संगम नोज पर गंगा पूजन करेंगे। उनके वीआईपी घाट जाने और अन्य घाटों पर तैयारियों के निरीक्षण का कार्यक्रम भी प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री हनुमान मंदिर में दर्शन भी करेंगे। इसके बाद संबंधित विभागों के अफसरों संग मेले से संबंधित तैयारियों की समीक्षा बैठक करेंगे।
श्री योगी मेला क्षेत्र में पहुंचने से पहले सिविल लाइंस में एक कार्यक्रम और रामबाग में शहर उत्तरी के विधायक हर्षवर्धन बाजपेयी के आवास पर आयोजित धार्मिक अनुष्ठान में शिरक़त करेंगे ।
मुख्यमंत्री शहर में पौने तीन घंटे रहेंगे। सुबह 9 बजकर 55 बजे पर पहुंचेंगे और 12 बजकर 40 बजे उनकी वापसी होगी। वह बमरौली ऐयरपोर्ट से उदयपुर एयरपोर्टए राजस्थान के लिए राजकीय वायुयान से उड़ान भरेंगे।
गौरतलब है कि माघ मेला प्रशासन दो दिसंबर को गंगा पूजन का कार्यक्रम आयोजित करेगा। गंगा पूजन की तैयारियां भी शुरू कर दी गई हैं। गंगा पूजन में अफसर संग बड़ी संख्या में साधु.संत भी मौजूद रहेंगे।
.jpg)
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें