दिल्ली कार विस्फोट मे शामिल एक एक गुनाहगार को अंजाम भुगतना होगा : गणेश केसरवानी

प्रयागराज, (दिनेश तिवारी ) प्रयागराज के महापौर गणेश केसरवानी ने दिल्ली मे लाल किले के पास कार मे  तीव्र धमाका घटना की निंदा करते हुए कहा कि एक एक गुनाहगार को अंजाम भुगतना होगा |

 दिल्ली बम ब्लास्ट मे दिवंगत हुए नागरिकों के प्रति  मंगलवार को संगम घाट पर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से उन्हें उनकी आत्मा की शांति की कामना की और घायलो की शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की |

महापौर गणेश केसरवानी ने दुखद घटना की निंदा करते हुए कहा कि सरकार द्वारा गहन जांच की जाएगी और हमलावरों  और हमले की साजिश करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा| उन्होंने कहा कि भारत न कभी आतंकवादियों के सामने झुकने वाला नहीं है|

श्री केसरवानी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत आतंकवादियों को  उन्ही की भाषा में जवाब देने वाला देश बन चुका है| भारत अब घर मे घुसकर मारने वाला देश बन चुका है | उन्होंने कहा कि देश के अंदर आतंकी विचारधारा को पोषण करने वाले लोगों को हम सभी मिलकर सबक सिखाना होगा तभी आतंकवादी और आतंकवाद का नेस्तनाबूद होगा |

शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में  विवेक अग्रवाल , राजेश केसरवानी, यीशु केसरवानी, हिमालय सोनकर, आयुष अग्रहरि,नीरज केसरवानी,शत्रुघ्न जायसवाल, सुमित केसरवानी, सचिन गुप्ता आदि रहे |

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास