गाय, गंगा और किसान से आत्मनिर्भर बनेगा : उमा भारती

प्रयागराज, (दिनेश तिवारी) मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने कहा कि भारत की आत्मनिर्भरता और सांस्कृतिक शक्ति की जड़ें गंगा, गौ और किसान में हैं। उन्होंने कहा कि राम मंदिर का निर्माण महान कार्य है|  राम का काम तभी पूरा होगा जब गंगा निर्मल.अविरल बहे और गौवंश की रक्षा सुनिश्चित हो।

प्रयागराज के सर्किट हाउस सभागार में सोमवार को संवाददाताओं से बातचीत करते सुश्री उमा भारती ने कहा कि गाय को बचाने के लिए गौशाला, नहीं , बल्कि किसानों को सशक्त बनाना होगा।  गौशालाओं से गाय नहीं बचेगी, किसान से बचेगी। उन्होंने सुझाव दिया कि सरकार किसानों को चरागाह, चारा, पशु चिकित्सा केंद्र और हाईवे पर फेंसिंग जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराएं जिससे गाय की देखभाल व्यावहारिक रूप से संभव हो सके।

सुश्री उमा भारती ने कहा कि गंगा  जीवन जीने की अवतरित नदी है  और भारत कि आत्मा है| गउ और गंगा आत्मनिर्भर भारत और विकसित भारत का साक्षात दर्शन कर्राती है | करोड़ों लोगों के  रोजगार गउ और गंगा से है|  ये भारत कि आर्थिक शक्ति की मजबूत आधार  है और पूर्ण  रूप से स्वदेशी है | इसलिए गाय  और गंगा का सरंक्षण करना केवल सरकार कि नहीं बल्कि  हमसब कि सामूहिक जिम्मेदारी है |

उन्होंने  गंगा स्वच्छ  और आस्था संकल्प अभियान को लेकर कहा कि माँ गंगा अविरल और निर्मल सदैव बहती रहेंगी | हम सब को मिलकर इस अभियान को सफल बनाना है और आस्था की पाँच डुबकी गंगा मे लगाना है | उन्होंने कहा कि वह मंगलवार को संगम तट पर 10.30 बजे  पहली डुबकी लगाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्य मंत्री योगी सरकार आभार जताएंगी|  दूसरी डुबकी कुम्भ मेले मे आए सभी साधु, संतों और सन्यासियों के वंदन के लिए , तीसरी डुबकी करोड़ों श्रद्धालुओ की  सद्भावना का प्रयागराज के लोगों द्वारा स्वागत करने के लिए, चौथी डुबकी महाकुंभ मे दुनिया के कोने कोने से आए श्रद्धालुओ को नमन के लिए और पाँचवी डुबकी गंगा कि अविरलता, निर्मलता और निरन्तरता के लिए लगाई जाएगी |

उन्होंने कहा कि इस अभियान में देश के प्रदेश के गंगा भक्त हजारों की संख्या में शामिल होंगे और खासकर उत्तरकाशी हिमालय क्षेत्र में रहने वाली देवी पार्वती एवं समर्पिता देवी अपने कुटुंब के साथ शामिल होगी जिन्होंने हिमालय क्षेत्र में श्वेत क्रांति का आंदोलन चलाया है कार्यक्रम पूर्ण रूप से अराजनैतिक है जिसमें सभी लोग शामिल हों सकते हैं और यह अभियान देश में गंगा के सभी 5 राज्यों में निरंतर चलाया जाएगा|

 एक सवाल के जवाब मे उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर से धारा 370 हट गई, अयोध्या में राम मंदिर बन गया, अब यूनिफॉर्म सिविल कोड और वन नेशन वन इलेक्शन भी लागू होना चाहिए| उन्होंने कहा कि ऐसे कामों को देखते हुए अगले 10-20 साल तक मोदी जी को  प्रधानमंत्री बने रहना चाहिए|

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वदेशी भारत और आत्मनिर्भर भारत अभियानों की प्रशंसा करते हुए कहा कि स्वदेशी की असली ताकत अपने जंगल, जल, जमीन और जीव-जंतुओं में है। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रचुर खनिज संपदा है और इनका संरक्षण ही आत्मनिर्भर भारत की कुंजी है।

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने हाल ही में  समाजवादी पार्टी (सपा) मुखिया अखिलेश यादव के  प्रधानमंत्री मोदी के स्वदेशी अभियान को चूरन बताने पर कड़ा पलटवार करते हुए कहा स्वदेशी क्या है, यह अखिलेश यादव की समझ में नहीं आएगा क्योंकि वह परिवारवादी लोग हैं| परिवारवादी नेताओं को सिर्फ चुनाव दिखता है और यह ध्यान रहता है कि कहीं परिवार का वर्चस्व खत्म न हो | उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि स्वदेशी के लिए डॉक्टर राम मनोहर लोहिया का नजरिया क्या था | विश्व व्यापार संगठन   (डब्ल्यू टी ओ) के करार के समय समाजवादी, वामपंथी और दक्षिणपंथी मिलकर लड़े थे, तो क्या वह चूरन था|

उमा भारती ने कहा कि अखिलेश यादव अपने ही बाप-दादाओं और अपनी ही पार्टी की  विचारधारा के संस्थापक का अपमान करने से नहीं चूकते | उन्होंने कहा कि समाजवादी और साम्यवादी नेताओं ने मंचों से स्वदेशी की बात कही थी और अखिलेश यादव के चूरन वाले बयान की निंदा की| अखिलेश यादव खुद नहीं जानते  कि वह क्या बोल रहे हैं

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री  योगी ने प्रदेश  में कानून व्यवस्था को मजबूत रखा और आज लोग स्वच्छंद  होकर कहीं भी आ- जा सकते हैं| उन्होंने मुख्यमंत्री   की तारीफ करते हुए कहा कि वह लोहे के बने हुए हैं और अपने मजबूत कंधे पर राज्य को लेकर आगे बढ़ रहे हैं|

इस दौरान महापौर उमेश चंद गणेश केसवरवानी, विधायक संजय शर्मा , पीयूष रंजन निषाद, पूर्व संसद केसरी देवी पटेल, विक्रम सिंह पटेल, अनिल सिंह पटेल, योगेश शुक्ल, कमलेश द्ववेदी , राजेश केसवारवानी यदि उपस्थित रहे |

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास