नवग्रह पूजन के साथ शुरू हुआ राममंदिर ध्वजारोहण समारोह

अयोध्या 21 नवम्बर (वार्ता) उत्तर प्रदेश के अयोध्या में राममंदिर ध्वजारोहण समारोह की शुरुआत शुक्रवार को श्रीराम जन्मभूमि मंदिर परिसर स्थित यज्ञशाला में अयोध्या और काशी के विद्वानों द्वारा प्रारंभ किए धार्मिक अनुष्ठान के साथ हुयी।

यज्ञशाला में मुख्य यजमान श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के सदस्य डॉ अनिल मिश्र सपत्नीक नवग्रह का पूजन कर राममंदिर ध्वजारोहण समारोह के पंच दिवसीय अनुष्ठान की शुरुआत की।
राममंदिर ध्वजारोहण समारोह एवं अन्य मंदिरों में ध्वजारोहण को लेकर आज से विधि विधान के साथ मंदिर परिसर की यज्ञशाला में मुख्य यजमान डॉ अनिल मिश्र एवं अन्य यजमानों ने दो पाली में पूजन अर्चन किया। इसके साथ साथ राममंदिर में रामायण और मानस पाठ भी शुरू हो गए। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के नव मनोनीत सदस्य कृष्ण मोहन भी सपत्नीक यजमान हैं। सभी यजमान कल से ही मंदिर परिसर में पूजन अर्चन कर रहे।
राममंदिर यज्ञशाला में आज नवग्रह पूजन से पहले कल सरयू तट तुलसी घाट से कलश यात्रा समारोह पूर्वक निकली। महिलाओं ने पीले परिधान में कलश में सरयू का पावन जल भर कर राममंदिर तक पहुंची। कलश यात्रा में युवा राममंदिर के ध्वजा का प्रतीक लेकर आगे आगे चल रहे थे और राममंदिर ध्वजारोहण समारोह के मुख्य यजमान एवं श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के सदस्य डॉ अनिल मिश्र कलश सिर पर रखकर आगे आगे चल रहे थे।
ध्वजारोहण समारोह में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र द्वारा आज से लेकर 25 नवम्बर तक पूजन अर्चन और धार्मिक अनुष्ठान का कार्यक्रम आयोजित किया गया है। जिसमें यजमान को सपत्नीक आमंत्रित किया गया है। सभी यजमान श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र की योजना के अनुसार मंदिर परिसर के बाहर नियत स्थल पर निवास कर रहे है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास