यह पदयात्रा न केवल सरदार पटेल के आदर्शों को याद करने का अवसर प्रदान करेगी, बल्कि हमें एकजुट और मजबूत भारत के निर्माण के लिए प्रेरित भी करेगी -सिंघानिया

गोरखपुर। चेंम्बर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष संजय सिंघानिया ने लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती पर आयोजित एकता पदयात्रा में शामिल होने की अपील की  यह पदयात्रा नगर निगम लक्ष्मी बाई पार्क से शुरू होकर टाउन हॉल, गोलघर, काली मंदिर, असुरन चौक होते हुए विशंभर पाठक पार्क में सम्पन्न होगी। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री परम् पूज्य योगी आदित्यनाथ जी महाराज इस की अगुवाई करेंगे।

सिंघानिया ने कहा कि यह पदयात्रा राष्ट्रीय एकता और अखंडता को मजबूत करने के लिए आयोजित की गयी है। उन्होंने कहा कि यह पदयात्रा न केवल सरदार पटेल के आदर्शों को याद करने का अवसर प्रदान करेगी, बल्कि हमें एकजुट और मजबूत भारत के निर्माण के लिए प्रेरित भी करेगी।

सिंघानिया ने कहा कि इस पदयात्रा में शामिल होकर हम सभी को राष्ट्रीय एकता और अखंडता को मजबूत करने का अवसर मिलेगा। उन्होंने कहा कि यह पदयात्रा हमें सरदार पटेल के सपनों को पूरा करने के लिए निश्चित रूप से प्रेरित करेगी।

इस अवसर पर चेंम्बर ऑफ कॉमर्स सभी व्यापारी भाईयों और नागरिकों से अपील की जाती है कि वे इस एकता पदयात्रा में शामिल होकर राष्ट्रीय एकता और अखंडता की मजबूती का परचम लहरायें।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास