सीतारमण ने पूंजी बाजार, स्टार्टअप क्षेत्र, निर्माण क्षेत्र के साथ की बजट पूर्व बैठकें

नयी दिल्ली, 18 नवंबर (वार्ता) वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को यहां पूंजी बाजार स्टार्टअप और निर्माण क्षेत्र के हितधारकों के साथ तीन अलग-अलग बजट-पूर्व बैठकें कीं।

वित्त मंत्रालय ने अपने सोशल मीडिया पेज पर बताया कि वित्त मंत्री द्वारा 2026-27 के बजट की तैयारी के सिलसिले में चौथी, पाचवीं और छठी बैठक थी।
पूंजी बाजार के प्रतिनिधियों के साथ हुई चर्चा में वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी, मुख्य आर्थिक सलाहकार वी अनंत नागेश्वरन, आर्थिक मामलों की सचिव अनुराधा ठाकुर और अन्य वरिष्ठ अधिकारी शामिल थे।
स्टार्टअप पारिस्थितिकी तंत्र के लोगों के साथ हुई बैठक में वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (डीपीआईआईटी) के सचिव अमरदीप सिंह भाटिया भी शामिल थे।
वित्त मंत्री की ओर से विनिर्माण क्षेत्र के बारे में बजट संबंधी सुझाव प्राप्त करने के लिए बुलाई गयी बैठक में इस क्षेत्र के विशेषज्ञ और प्रमुख शामिल थे। यह वित्त मंत्री की बजट पूर्व बैठकों की कड़ी में छठी बैठक थी। बैठक में वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ,आर्थिक मामलों के विभाग की सचिव , मुख्य आर्थिक सलाहकार और कुछ अन्य वरिष्ठ अधिकारी शामिल थे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास