अयोध्या में राम मंदिर परिसर में तमिलनाडु के जोड़े ने रचाया विवाह

अयोध्या 03 नवम्बर (वार्ता) प्रभु श्रीराम का मंदिर आज एक दक्षिण भारतीय जोड़े के विवाह का साक्षी बना। श्रीराम जन्मभूमि मंदिर अयोध्या में एक अनोखा और भावपूर्ण विवाह समारोह आयोजित किया गया। दक्षिण भारत के राज्य तमिलनाडु से आए एक श्रद्धालु जोड़े ने रामलला के भव्य मंदिर परिसर में सात फेरे लेकर जीवनभर साथ निभाने का वचन लिया।

विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय मंत्री राजेंद्र सिंह पंकज ने राममंदिर परिसर में आयोजित हुए इस विवाह के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि तमिलनाडु से आए लड़के रमेश और लड़की सुजाता ने वर्षों पहले संकल्प लिया था कि जब तक राम मंदिर का निर्माण पूरा नहीं होगा वह विवाह नहीं करेंगे।
अब जब रामनगरी अयोध्या में रामलला का भव्य मंदिर तैयार होने पर यह जोड़ा अयोध्या पहुंचा और राममंदिर परिसर में मांगलिक रीति रिवाज के साथ विवाह संपन्न हुआ। दूल्हे रमेश ने दुल्हन सुजाता की मांग में सिंदूर भरकर जीवन के नए सफर की शुरुआत की और प्रभु श्रीराम को साक्षी मानकर जीवन भर साथ निभाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर तमिलनाडु से लगभग 350 श्रद्धालुओं का एक दल भी अयोध्या पहुंचा था, जिन्होंने रामलला के दर्शन और पूजन किया। यह विवाह भक्ति, आस्था और भगवान श्रीराम के प्रति देशभर की अटूट श्रद्धा का प्रतीक बना। भगवान राम की कृपा और आशीर्वाद से इस जोड़े का वैवाहिक जीवन सुखमय और समृद्ध हो, यही कामना है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास