दिल्ली विस्फोट के बाद प्रयागराज जंक्शन पर सुरक्षा बढ़ी
जीआरपी और आरपीएफ कि टीमे संयुक्त रूप से सघन अभियान चलाया है | प्रयागराज रेल्वे स्टेशन को संवेदनशील श्रेणी मे रखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को पूरी तरह चक चौबंद कर दिया गया है | स्टेशन परिसर, पलटेफ्रॉम, सर्कुलेटिन्ग एरिया और पार्किंग ज़ोन मे सुरक्षा जाँच अभियान चलाया गया | यात्रियों के लगेज, प्रतीक्षालय,टिकट काउन्टर और ट्राइनो के कोचों कि बारीकी से तलसी ली गई |
जीआरपी प्रभारी अमित कुमार मीणा ने बताया कि बंदे भारत सहित प्रयागराज से होकर गुजरने वाली सभी प्रमुख ट्रेनों मे जीआरपी, आरपीएफ और सीबीआई की टीमों ने तलाशी अभियान चलाया | इस दौरान यात्रियों को सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने और किसी संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की गई |
सुरक्षा अभियान मे बम डिसपोजल स्क्वाड कि टीम ने प्लेटफॉर्म , वैटिंग हॉल , और ट्राइनो के अंडेर सुरक्षा उपकरणों कि मदद से विस्तृत जँचकी | डॉग स्क्वाड कि टीम ने लगिज और कोचों कि गंध पहचान तकनीक से तलाशी ली | इसके अलावा सुरक्षा बाली ने स्टसटीऑन परिसर मे एरिया डॉमिनेशन और विजिबल पेट्रोलिंग बढ़ दी है, जिससे किसी भी संदीघ गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई कि जा सके |
उन्होंने बताया कि सुरक्षा जाँच आगे जारी रहेगी| किसी भी संदिग्ध स्थिति पर तुरंत अलर्ट जारी किया जाएगा| उन्होंने यात्रियों से अपील की कि वे सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध वस्तु को नहीं छुए बल्कि तत्काल पुलिस को सूचना दे |
दिल्ली कर विस्फोट के बाद प्रयागराज पुलिस बस अड्डा समेत तमाम संवेदनशील स्थानो पर जाँच करती रही | रेलवे स्टेशन, बस अड्डों, संगम घाट, बाजारों में, इलाहाबाद उच्च न्यायालय परिसर और उसके सभी प्रवेश द्वारों पर पुलिस की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। उच्च न्यायालय परिसर के बाहर खड़ी गाड़ियों की भी बारीकी से जांच की जा रही है। सिविल लाइंस क्षेत्र समेत पुराने शहर मे पुलिस सुरक्षा को लेकर गश्त जारी है |
गौरतलब है कि दिल्ली के लाल किले के पास सोमवार हुए उच्च तीव्रता वाले कार विस्फोट में 13 लोगों की मौत हो गई और 24 घायल हो गये |

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें