सपा कांग्रेस का काम जनता की सेवा नहीं बीजेपी एंटी हल्ला मचाना है: स्वतंत्र देव सिंह

प्रयागराज, (दिनेश तिवारी ) प्रदेश के कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि समाजवादी पार्टी (सपा) और कांग्रेस का जनता की सेवा नहीं बल्कि भारतीय जनता पार्टी ( भाजपा) विरोधी हल्ला मचाना है। 

 कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह बुधवार को सर्किट हाउस  में कोर कमेटी की बैठक में शामिल होने प्रयागराज पहुंचे । बैठक के बाद उन्होंने ने मीडिया से औपचारिक बातचीत में कहा कि सपा कांग्रेस का जनता की सेवा नहीं बल्कि बीजेपी एंटी हल्ला मचाना है। जबकि भाजपा का काम है  गरीब की जनता की सेवा करना।

  एसआईआर को लेकर पूछे गए एक सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग अपना काम कर रहा है जिसको जो कहना है आयोग से कहे। बिहार विधानसभा चुनाव में जीत को लेकर उन्होंने कहा कि कांग्रेस बची कहां है। सपा और कांग्रेस वंशवाद, परिवारवाद और जातिवाद को लेकर हो हल्ला मचाते हैं। बिहार में जनता ने सुशासन को चुना है। भाजपा सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास के मार्ग पर चलकर काम कर रही है। हमारी सरकार का उद्देश्य है कि सरकार की योजनाओं का लाभ सभी जाती वर्ग को मिले। 

 कोर कमेटी की बैठक को लेकर उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाएं जनता तक पहुंचे उसका लाभ मिले इसकी समीक्षा जनप्रतिनिधियों प्रशासनिक अधिकारियों के साथ करने आए हैं। माघ मेला में तीर्थ यात्रियों को परेशानी न हो इसका निर्देश दिया गया है। 

 इस अवसर पर भाजपा प्रयागराज महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता ,  महापौर गणेश केसरवानी , सांसद प्रवीण पटेल , विधायक हर्षवर्धन बाजपेयी ,

जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ वीके सिंह , एमएलसी सुरेन्द्र चौधरी , प्रवक्ता पवन श्रीवास्तव, सह मीडिया प्रभारी विवेक मिश्रा समेत तमाम लोग उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ