मायावती ने केंद्र, राज्य सरकारों से की संविधान के मूल मूल्यों पर ईमानदारी से अमल करने की अपील
लखनऊ, 26 नवंबर (वार्ता) बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने बुधवार को संविधान दिवस के अवसर पर भारतीय संविधान के मुख्य शिल्पकार एवं बहुजन समाज के महानायक भारत रत्न बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर को नमन किया।
उन्होंने कहा कि जनता सरकार से उम्मीद करती है कि वह संविधान में निहित मूल मूल्यों के अनुरूप कार्य करते हुए समाज के कमजोर वर्गों, बहुजन, दलित, पिछड़े और वंचित समुदायों की आकांक्षाओं को पूरा करे। सुश्री मायावती ने कहा कि संविधान डॉ. आंबेडकर की ऐसी देन है, जो भारत को सामाजिक न्याय, समानता और भाईचारे के सिद्धांतों पर आगे बढ़ने की राह दिखाता है।
बसपा अध्यक्ष ने अपने संदेश के अंत में कहा कि यही समय की मांग है कि सरकारें संविधान के मार्ग पर चलते हुए देश की जनता की उम्मीदों को पूरा करें। उन्होंने अपने संदेश का समापन "जय भीम, जय भारत, जय संविधान" के नारे के साथ किया।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें