अयोध्या के मंदिरों में राम ने भाई संग जीमा कलेवा

अयोध्या 27 नवम्बर (वार्ता) अयोध्या में गुरुवार राम विवाह के बाद कलेवा उत्सव का समारोह पूर्वक आयोजन किया गया जिसमें प्रभु श्रीराम ने अपने सभी भाइयों संग कलेवा प्रसाद जीमा।

भक्तों ने कलेवा उत्सव का आनन्द उठाया और गीत नृत्य संगीत के साथ मंदिरों में जय सियाराम जय श्री सीताराम के जयकारे गूंजते रहे। विवाह पंचमी का उत्सव अयोध्या के मंदिरों में समारोह पूर्वक मनाया जाता है। 25 नवम्बर को रंगमहल, बड़ा स्थान, लक्ष्मण किला, श्रीराम बलभाकुंज, कनक भवन सहित कई प्रमुख मंदिरों से गाजे बाजे के साथ बारात निकली और जनक दुलारी का प्रभु श्रीराम के साथ धूमधाम से विवाह उत्सव संपन्न हुआ।
विवाह पंचमी पर पाणिग्रहण संस्कार के बाद 26 नवम्बर को मंदिरों में बारात का स्वागत सत्कार किया गया। गीत संगीत से बारातियों का स्वागत अभिनन्दन किया गया और आज विवाह के तीसरे दिन प्रभु श्रीराम अपने भाइयों के साथ कलेवा प्रसाद ग्रहण करेंगे और माता सीता को लेकर अयोध्या वापस लौटेंगे। अयोध्या में रमजानकी विवाह उत्सव को समारोह पूर्वक मनाया जाता है।
रंगमहल के पीठाधीश्वर महंत राम शरण दास ने बताया कि रंगमहल में यह उत्सम एकादशी तिथि से प्रारम्भ होकर आज सप्तमी तक मनाया जाता है। हनुमत निवास के महंत आचार्य मिथिलेश नंदिनी शरण ने बताया कि हम इस पारंपरिक उत्सव को विधि विधान से मनाते हैं। अपने आराध्य प्रभु श्रीराम और माता जानकी के पाणिग्रहण को मनोयोग से मनाते हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास