मुर्मु ने शाह से की बात, लाल किला विस्फोट के बारे में ली जानकारी

नयी दिल्ली 11 नवम्बर (वार्ता) अंगोला की यात्रा पर गई राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह से बात कर लाल किला विस्फोट के बारे में जानकारी ली है। सूत्रों के अनुसार श्रीमती मुर्मु ने मंगलवार को अंगोला से श्री शाह से टेलीफोन पर बात की और सोमवार को लाल किले के निकट एक कार में हुए विस्फोट की घटना की जानकारी ली। गृह मंत्री ने राष्ट्रपति को विस्फोट की घटना से संबंधित जानकारी के साथ-साथ मामले की जांच से भी उन्हें अवगत कराया है।

राष्ट्रपति अभी अंगोला और बोत्सवाना की यात्रा पर हैं। सोमवार को उन्होंने अंगोला की संसद को संबोधित किया था।
श्रीमती मुर्मु ने सोमवार को इस घटना पर शोक व्यक्त करते हुए कहा था। " दिल्ली में हुए विस्फोट में मारे गए लोगों के परिजनों और मित्रों के प्रति मैं अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करती हूं। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करती हूं।"
उल्लेखनीय है कि इस विस्फोट में 10 लोगों की मौत हो गई और 24 घायल हो गये।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास