श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ध्वजारोहण पूजन से निकालेगा कलश यात्रा

अयोध्या 11 नवम्बर (वार्ता) श्रीराम जन्मभूमि मंदिर परिसर में ध्वजारोहण समारोह की शुरुआत 21 नवम्बर से विभिन्न मंदिरों में पूजन अर्चन से होगी, लेकिन ध्वजारोहण समारोह विधि विधान और उत्सव पूर्वक आयोजित हो उसके लिए श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र पावन सलिला सरयू का भी आशीर्वाद लेगा। इसके लिए 20 नवम्बर को सरयू के कच्चे घाट से राममंदिर तक कलश यात्रा निकालेगी।

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र द्वारा इसकी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। कलश यात्रा सरयू तट के कच्चे घाट से निकलेगी। कच्चे घाट से कलश यात्रा नया घाट पुलिस चौकी, वीणा चौक से छोटी देवकाली से पोस्टआफिस तिराहा पहुंचेगी और यहां से मत गजेंद्र चौराहा से तोत्रादिमठ होते हुए यूनियन बैंक से रामकोट बैरियर से क्रॉसिंग 2 से होते हुए राममंदिर में प्रवेश करेगी।
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र द्वारा कलश यात्रा में शामिल होने वाली महिलाओं की संख्या तय कर दी गई है। श्रीराम मंदिर का ध्वजारोहण मुख्य समारोह भले 25 नवम्बर को है लेकिन ध्वजारोहण उत्सव 20 नवम्बर से ही शुरू हो जाएगा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास