मेले में पुलिस लाइन के लिए किया गया भूमि पूजन
प्रयागराज पुलिस कमिश्नरेट की ओर से माघ मेले में पुलिस लाइन के लिए भूमि पूजन किया गया। श्री बड़े हनुमान मंदिर के महंत बलवीर गिरि जी महाराज ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच भूमि का पूजन किया। इस मौके पर पुलिस कमिश्नर जोगेंद्र कुमारए अतिरिक्त पुलिस कमिश्नर ;कानून.व्यवस्थाद्ध डॉण् अजय पाल सिंह समेत तमाम अधिकारी और पुलिस विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे।
इस अवसर पर पुलिस आयुक्त जोगेंद्र कुमारए अपर पुलिस आयुक्त डॉण् अजय पाल शर्माए यातायात डीसीपी नीरज पांडेय समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
त्रिवेणी के तट पर पौष पूर्णिमा तीन जनवरी शनिवार से माघ मेले का शुभारंभ होगा। 15 जनवरी बृहस्पतिवार को मकर संक्रांति, 18 जनवरी रविवार को मौनी अमावस्या स्नान पर्व होगा। इसी तरह 23 जनवरी शुक्रवार को वसंत पंचमी पहली फरवरी रविवार को माघी पूर्णिमा और माघ मेले का अंतिम स्नान 15 फरवरी रविवार महाशिवरात्रि पर डुबकी लगेगी।
माघ मेले की तैयारियां जोरशोर से शुरू कर दी गई हैं। भूमि को समतल करने का कार्य जोरों पर चल रहा है। इसके अलावा गंगा पर पीपा पुल बनाने, पेयजल पाइप लाइन और विद्युत व्यवस्था के लिए खंभों को लगाने का कार्य भी चल रहा है।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें