वृद्धाश्रम में हुआ स्वास्थ्य परीक्षण, कंबल व फल वितरण
इस अवसर पर जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने कहा कि बुज़ुर्ग माता-पिता के समान हैं और उनकी सेवा में जो आनंद मिलता है, वह अन्य किसी कार्य में नहीं मिलता। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन बुज़ुर्गों की सेवा के लिए सदैव तत्पर रहेगा। जिलाधिकारी ने बुज़ुर्गों से अपील की कि वे ठंड से बचाव के उपाय अपनाएँ, समय पर भोजन करें और नियमित रूप से मेडिकल चेकअप कराते रहें।
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अनिल कुमार गुप्ता ने कहा कि बुज़ुर्ग विपरीत परिस्थिति में भी हमें सही मार्ग दिखाते हैं और उनकी सेवा बड़ा धर्म है। इस आयु में बीपी, शुगर, जोड़ो का दर्द एवं मौसमी बीमारियों का खतरा अधिक होता है; इसलिए समय-समय पर जांच कराते रहना, संतुलित आहार लेना और स्वास्थ्य का ध्यान रखना आवश्यक है। उन्होंने बताया कि भविष्य में भी आश्रमों में नियमित स्वास्थ्य कैंप आयोजित किए जाते रहेंगे तथा जिन बुजुर्गों में मोतियाबिंद पाया गया है, उनकी सर्जरी करवाई जाएगी।
कार्यक्रम में नोडल अधिकारी डॉ. अश्वनी पाण्डेय, मुख्य चिकित्साधिकारी की पत्नी उमा गुप्ता, आश्रम प्रबंधक विजय शुक्ला तथा अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें