आतंकवाद के खिलाफ हमें एक होना है ;मंत्री रविन्द्र जायसवाल

प्रयागराज, (दिनेश तिवारी  ) राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार. )  रविन्द्र जायसवाल ने कहा कि हम वह लोग हैं जो मनुष्यता के साथ पशु पक्षियों की संरक्षण करते हैं लेकिन एक तरफ ऐसे लोग हैं तो शिक्षित होकर के भी लोगों को काटना अपना मज़हब समझते हैं  और आतंकवाद को बढ़ाते हैं।

     श्री जायसवाल ने रविवार को एक कार्यक्रम में लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि हम जातियों में ना बटें अगर हम जातियों में बटेंगे तो काटने वाले लोग हमें काटेंगे।  उन्होंने कहा कि जब जब हम लोग बंटे हैं तो हमारा देश गुलाम हुआ है इसलिए हम सबको संकल्प लेना होगा हमें बटंना नहीं है बल्कि आतंकवाद का बढ़ावा देने वाले  जमात के खिलाफ एक जुटता के साथ लड़ना होगा।

        उन्होंने कहा कि अपने समाज के बच्चों को संस्कार और शिक्षा देना होगा और बेटियों को शिक्षित करने के साथ उसकी जिस क्षेत्र में कौशलता है उसे आगे बढ़ाना है। हमें बेटी और बेटों में मतभेद और समाज की कुरीतियों को समाप्त करना होगा बेटियों को सिर्फ किचन तक ही सीमित नहीं रखना है उन्हें आगे बढ़ाना है क्योंकि वह देश की बेटी है।  समाज के बच्चों को राष्ट्र और समाज की सेवा के लिए राजनीति में लाएं क्योंकि राजनीति से ही देश की दिशा तय होती है और समाज की तरक्की होती है ।

     श्री जायसवाल ने कहा कि उन्होंने कहा कि हमारे मनीषियों ने समाज को आगे बढ़ाने में अपना जीवन समर्पित कर दिया है इसलिए हमारी जिम्मेदारी है समाज के लिए अच्छे कार्य करने वालों की चर्चा करें और उनके विचारों को लेकर समाज को आगे बढ़ाएं ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास