दिल्ली विस्फोट में मृतकों की आत्मा की शांति के लिए गंगा आरती
वाराणसी, 11 नवंबर (वार्ता) दिल्ली के लाल किले के पास हुये कार बम विस्फोट के शिकार मृतकों की आत्मा की शांति के लिये बाबा विश्वनाथ की नगरी काशी में मंगलवार को दशाश्वमेध घाट पर होने वाली विश्व प्रसिद्ध गंगा आरती में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।
अर्चकों के साथ सैकड़ों श्रद्धालुओं ने मृत आत्माओं की शांति की कामना के साथ श्रद्धांजलि अर्पित की। सप्त ऋषि आरती के अर्चकों ने दीपदान किया।आरती के आयोजक गंगा सेवा निधि के अध्यक्ष सुशांत मिश्रा ने बताया कि मां गंगा की आरती से पूर्व दशाश्वमेध घाट पर दीपदान कर दो मिनट का मौन रखा गया, जिसमें देश-विदेश से आए हजारों श्रद्धालुओं समेत गंगा सेवा निधि के पदाधिकारी मौजूद रहे। श्री मिश्रा ने बताया कि आरती में मौजूद श्रद्धालु काफी भावुक थे। सभी ने प्रार्थना की कि देश में शांति बनी रहे।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें