युवती की हत्या कर शव दफनाया, कुत्तों ने लगाया सुराग

प्रयागराज, (दिनेश तिवारी ) उत्तर प्रदेश मे प्रयागराज के गंगापार धरवाई क्षेत्र मे युवती कि हत्या कर जमीन मे दफनाने का मामला सामने आने पर सनसनी फ़ाइल गई |

सहायक पुलिस आयुक्त चंद्र पाल सिंह  ने बताया कि धरवाई थाना क्षेत्र के लखरावा गाँव के किनारे स्थित बाग की  तरफ शनिवार कि सुबह गाँव के लोगों ने जमीन खोद रहे कुत्तों को भागने के लिए पास जाने पर  उन्होंने वहाँ  युवती का सिर और एक हाथ देखा | ये खबर सुनकर भीड़ इकठ्ठा हो गई | दफनाए गए  शव को बाहर निकलवाया गया |

उन्होंने बताया कि मौके पर  डीसीपी (गंगा नगर ) कुलदीप  सिंह गुनावत , प्रभारी निरीक्षक थरवाई संतोष कुमार पांडे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुचे |,फोरेंसिक टीम ने पहुच कर नमूने एकत्रित किया | उन्होंने बताया कि स्थित को देखकर लगता है कि शव को दो- तीन दिन पहले दफनाया गया होगा |

उन्होंने बात कि हाथ और चेहरे पर चोट के निशान है! चेहरा सूजने और स्पषट नहीं होने के कारण उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी | उसके दोनों पी दुपट्टे से बंधे थे | शरीर से दुर्गंध उठ रही थी | शरीर पर कीड़े भी रेंग रहे थे | पुलिस ने आसपास के थानों से गुमशुदा लोगों कि सूची मंगई है | उन्होंने बताया कि जिस जमीन पर शव को दफनाया गया है वह किसी रामचन्द्र यादव कि जमीन बताया जाती है |

उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम  के लिए भेज दिया गया , पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कर रही है |

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास