एम्स गोरखपुर और स्वास्थ्य विभाग ने साथ मिल कर मनाया मधुमेह दिवस

गोरखपुर। मधुमेह दिवस पर एम्स गोरखपुर और स्वास्थ्य विभाग ने साथ मिल कर जिले के छह आयुष्मान आरोग्य मंदिरों पर मधुमेह स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ राजेश झा ने कुसम्ही बाजार स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर पहुंच कर मेले में प्रतिभाग किया। एम्स गोरखपुर की तरफ से सहायक प्रोफेसर डॉ वेंकटेश और उनकी टीम ने पिपराइच सीएचसी की टीम के साथ मिल कर कुसम्ही बाजार में मेले का आयोजन करवाया। मेले के आयोजन रजही, परसौना, हरसेवकपुर, आग्या टोला और परमेश्वरपुर आयुष्मान आरोग्य मंदिरों पर भी किए गए। इन मेलों में मधुमेह की जांच, स्ट्रोक (लकवा) जोखिम के आकलन, मधुमेह प्रभावित परिवारों के लिए स्वास्थ्य शिक्षा, आहार प्रदर्शन, योग एवं शारीरिक गतिविधि प्रदर्शन, स्वस्थ थाली एवं नियमित फॉलो अप पर परामर्श की सेवाएं दी गईं।

सीएमओ डॉ झा ने कुसम्ही बाजार में मेले का उद्घाटन करते हुए एम्स गोरखपुर के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की पहल अन्य सेंटर्स के लिए भी की जा सकती है। इससे समुदाय में मधुमेह के प्रति जागरूकता बढ़ेगी और लोग खुद इस बीमारी की स्क्रिनिंग के लिए आगे आएंगे। जिले के सभी साढ़े चार सौ से अधिक आयुष्मान आरोग्य मंदिरों पर उच्च रक्तचाप, मधुमेह और कैंसर स्क्रिनिंग की निःशुल्क सुविधा उपलब्ध है। प्रत्येक तीस वर्ष से अधिक आयु की महिला या पुरूष को इन केन्द्रों पर स्क्रिनिंग अवश्य करानी चाहिए। इन बीमारियों की पुष्टि होने पर उचित उपचार और प्रबंधन की सुविधा भी सरकारी अस्पतालों में उपलब्ध है। सीएमओ ने आयुष्मान आरोग्य मंदिर का निरीक्षण करने के साथ-साथ परिसर में पौधरोपण भी किया। उन्होंने मेले के सभी स्टॉल्स को देखा।

एम्स गोरखपुर के कम्युनिटी मेडिसिन विभाग के सहायक प्रोफेसर डॉ वेंकटेश ने बताया कि मधुमेह स्वास्थ्य मेले में मधुमेह मरीजों व उनके परिजनों को एक साथ बुलाया गया था। मरीजों के मधुमेह नियंत्रण में परिजनों की खास भूमिका होती है। इसी वजह से परिजनों को भी सम्पूर्ण परामर्श दिया गया और मेले में आए सभी लोगों के मधुमेह स्तर की जांच की गई। साथ ही उनमें जोखिम का आकलन किया गया और संतुलित खान पान व दिनचर्या के बारे में प्रत्येक प्रतिभागी की काउंसिलिंग की गई।

कुसम्ही बाजार में आयोजित स्वास्थ्य मेले में पिपराइच सीएचसी के अधीक्षक डॉ मणि शेखर, बीसीपीएम विमलेश त्रिपाठी, ग्राम प्रधान, सीएचओ, एएनएम और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास