राममंदिर ध्वजारोहण समारोह में आमंत्रित अतिथियो की पार्किंग स्थल तय
अयोध्या 17 नवम्बर (वार्ता) राममंदिर ध्वजारोहण समारोह 25 नवंबर को अयोध्या आने वाले आमंत्रित अतिथियो का पार्किंग स्थल जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने तय कर दिया है, उसका लोकेशन आमंत्रित अतिथियो के मोबाइल नंबर पर पहुंच जाएगा। ध्वजारोहण कार्यक्रम में आने वाले मेहमानों के पार्किंग को लेकर श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय ने बयान जारी कर इसकी जानकारी दी है।
ट्रस्ट के महासचिव चंपतराय ने बताया कि 25 नवंबर मंगलवार को राममंदिर ध्वजारोहण समारोह में पूर्वी उत्तर प्रदेश के अवध, गोरखपुर, काशी, कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र से बड़ी संख्या में अतिथियों को आमंत्रित किया गया है जो 24 नवंबर को ही अयोध्या आ जायेगे। सभी आमंत्रित अतिथियो को जो वाहन लाएगा उससे अयोध्या की यातायात व्यवस्था प्रभावित न हो इसलिए उनकी पार्किंग स्थल का लोकेशन पहले ही भेज दिया जाएगा।श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपतराय ने बताया कि 6 अलग-अलग दिशाओं से आमंत्रित समाज अयोध्या आएगा। अयोध्या वह आसानी से पहुंचे इसलिए आवागमन की सम्पूर्ण जानकारी आमंत्रित अतिथियों को उपलब्ध कराए जाएंगे। उन्होंने बताया कि आमंत्रित सदस्यों की कहां पार्किंग होगी इसकी जानकारी देने के लिए कार्यकर्ता और पुलिस के जवान भी तैनात रहेंगे। सभी आमंत्रित मेहमानों के वाहन खड़े होने की लोकेशन उनके व्हाट्सएप पर भेज दी जाएगी। उन्होंने आमंत्रित अतिथियों से आग्रह किया कि ट्रस्ट की सूचनाओं को उनको पालन करना है जिससे वह परेशानी से बचे रहेंगे।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें