गायों एवं गौवंशो की रक्ष के लिए अभ्यारण बनाया जाय : प्रभात सिंह
श्री प्रभात कुमार सिंह यह आयोजित एक सम्मेलन में कहा कि प्रयागराज जिले के हर तहसीलों में किसानों, गौ एवं गौ वंशों के रक्षा हेतु गो अभ्यारण बनाया जाय ।
उन्होंने किसानों के एक सम्मेलन में प्रयागराज जिले में स्वास्थ संबंधी व्यवस्था व इलाज और अच्छा हो सके उसके लिए एम्स जैसे बड़े हॉस्पिटल बनाये जाने की मांग की।
सम्मेलन में प्रस्ताव पास करके प्रयागराज जिले में किसानों के फसलों को समय से ही तौल-खरीद की व्यवस्था किया जाय व खाद, बीज एवं अन्य व्यवस्था पारदर्शी तरीके से किसानो तक पहुँचाया जाये ।
एक अन्य प्रस्ताव में प्रयागराज जिले में चल रहे टोल प्लाजा में फैले भ्रष्टाचार,ओवरलोड गाड़ियों को बढ़ावा देना व हाइवे से जुड़े मार्ग मुगारी टोल प्लाजा को फायदा पहुंचाने के लिए रास्ता बन्द कर के हाईगेज लगा कर क्षेत्रिय लोगों को परेशान किया जा रहा है, की आलोचना की गयी ।
प्रयागराज के मेजा क्षेत्र के ग्राम पंचायत सुजनी ग्राम-बड्डीहा में गौशाला की जांच कर दोषी लोग के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई। अन्य प्रस्ताव में
पत्रकार साथी स्व० एल.एन सिह उर्फ पप्पू सिंह के परिवार के भरण पोषण हेतू पचास लाख रूपया सरकार द्वारा सहायता दिये जाने की मांग की गयी।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें