जय श्री राम के जयकारों के साथ अयोध्या की पांच कोसी परिक्रमा शुरू

अयोध्या 01 नवंबर (वार्ता) जय श्री राम के गगनभेदी जयकारों के साथ अयोध्या की पौराणिक पांच कोसी परिक्रमा शुक्रवार की देर रात से शुरू हो गई जबकि परिक्रमा शुरू होने का मुहूर्त शनिवार भोर में 3 बजकर 53 मिनट पर था। लेकिन शुक्रवार रात में जैसे ही अयोध्या का मौसम कुछ ठीक हुआ, श्रदालुओं ने जय श्री राम के उदघोष के साथ परिक्रमा शुरू कर दी। खराब मौसम के कारण परिक्रमार्थियों ने इस बार मुहूर्त की प्रतीक्षा किए बिना पांच कोसी परिक्रमा प्रारंभ कर दिया।

पांच कोसी परिक्रमा के कारण अयोध्या में रात दिन का अंतर ही नहीं दिखा। अयोध्या के रामपथ के साथ साथ सभी सड़के श्रद्धालुओं से भरी हुई दिखी। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र द्वारा रामलला के दर्शन के विशेष एवं अति विशिष्ट पास बनाने की प्रक्रिया को कल तक के लिए स्थगित कर दिया है। विधायक अयोध्या वेद प्रकाश गुप्ता ने पांच कोसी परिक्रमा मुहुर्त में उदया चौराहे से शुरू किया। उन्होंने अपने समर्थकों के साथ परिक्रमा की। गोसाईगंज विधान सभा के विधायक अभय सिंह ने अपने परिवारजनों के साथ आज भोर में परिक्रमा कर पुण्य लाभ अर्जित किया।
जिला प्रशासन द्वारा पांच कोसी परिक्रमा पथ पर श्रद्धालुओं के लिए सुविधाओं का विशेष प्रबंध किया गया था लेकिन तीन दिनों से अनवरत बूदाबांदी एवं बारिश के कारण परिक्रमा पथ पर कई स्थानों पर सड़क को बालू डाल कर ठीक किया गया। जिसके कारण कई स्थानों पर कीचड़ हो गया। जिला प्रशासन एवं स्वयंसेवी संस्थाओं द्वारा पर्याप्त संख्या में सेवा शिविर लगाए गए। पुलिस ने परिक्रमा पथ पर वाहनों का आवागमन बंद कर दिया था।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास