देश भर में क्लैट -2026 परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न
लखनऊ, 07 दिसंबर (वार्ता) देश के विभिन्न लॉ कॉलेजों में प्रवेश के लिये कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (क्लैट)-2026 का आयोजन रविवार को पूरे देश में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। परीक्षा का आयोजन दोपहर 2:00 बजे से 4:00 बजे तक किया गया। इस वर्ष की परीक्षा का आयोजन कंसोर्टियम ऑफ नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज़ द्वारा डॉ. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय, लखनऊ के सहयोग से किया गया।
परीक्षा केंद्र पर व्यवस्था की निगरानी विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा विशेष रूप से की गई। अधिकारियों ने बताया कि परीक्षार्थियों के प्रवेश, बैठने की व्यवस्था और सुरक्षा प्रबंधन को लेकर पुख्ता इंतजाम किए गए थे।आरएमएलएनएलयू प्रशासन ने बताया कि परीक्षा प्रक्रिया पूर्णतः निष्पक्ष और शांतिपूर्ण वातावरण में पूरी की गई।
गौरतलब है कि क्लैट परीक्षा के माध्यम से देश के 24 राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालयों में प्रवेश मिलता है। इसके अलावा कई अन्य प्रतिष्ठित विधि संस्थान भी इस स्कोर को स्वीकार करते हैं। परीक्षा के परिणामों के आधार पर छात्रों को लॉ क्षेत्र में श्रेष्ठ करियर बनाने का अवसर मिलता है।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें