सपा का 2027 में सूपड़ा साफ होगा :केशव प्रसाद मौर्य

प्रयागराज,( दिनेश तिवारी )उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि  समाजवादी पार्टी (सपा ) 2027 में ही नहीं 2047 तक सत्ता में नहीं आने वाली है।

        उप मुख्यमंत्री केशव मौर्य सोमवार को  सर्किट में कार्यकर्ताओं से भेंट करने के बाद  मीडिया से बातचीत करते हुए  सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर कटाक्ष करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी 2027 में ही नहीं 2047 तक सत्ता में नहीं आने वाली है।उन्होंने कहा कि उसका सूर्य अस्त होने वाला है । 2027 में सपा का सुपड़ा साफ होने वाला है  और  परिवार सहित सैफई वापस होंगे ।

      श्री मौर्य ने कहा कि  सपा जातिवाद, गुंडागर्दी और भ्रष्टाचार पोषित पार्टी है जिसे जनता ने नकार दिया है। उन्होंने कहा कि जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी(भाजपा ) पर विश्वास किया जिस पर हमारी सरकार खरी उतर रही है और गरीब कल्याण के लिए कार्य कर रही है ।जहां भी हमारी सरकार हैं जनता की सेवा के प्रति समर्पित होकर कार्य कर रही है ।

        उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव एसआईआर को लेकर विपक्ष दुष्प्रचार कर रहा है कि भाजपा आरक्षण खत्म करेगी संविधान खत्म करेगी लेकिन विपक्ष को ये मालूम होना चाहिए कि भाजपा न तो आरक्षण खत्म करेगी न संविधान खत्म करेगी। भाजपा संविधान की पूजा करेगी। पूरा विपक्ष बौखलाया हुआ है।                       उन्हीने कहा कि कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि वे विपक्ष के दुष्प्रचार पर नजर रखें। विपक्ष के पास कार्यकर्ता नहीं हैं उसकी जगह उनके पास गुंडे अपराधी माफिया हैं। एसआईआर को लेकर उन्होंने कहा कि हम सब भाजपा कार्यकर्ताओं को सजगता से मतदाता सूची के शुद्धिकरण के दूसरे अभियान में लगना होगा। मतदाता सूची में कोई बेईमानी न हो पाए कार्यकर्ता इस पर पैनी निगाह रखें। सही मतदाता सूची होगी तो भाजपा को 2047 तक कोई हिला नहीं पाएगा। मतदाता सूची का भारतीयकरण होना चाहिए उसमें कोई घुसपैठिए न हों। 

        श्री मौर्य ने कहा कि जब से बिहार में एसआईआर शुरू हुआ तब से लेकर अब यूपी के एसआईआर अभियान को लेकर अखिलेश यादव जनता को गुमराह कर रहे हैं। लेकिन कार्यकर्ताओं को गुमराह नहीं होना है ।अर्जुन की तरह अपना लक्ष्य मछली की आंख पर रखना है। 2027 में 2017 से बड़ी विजय प्राप्त करना है। कार्यकर्ताओं के बल पर ये संभव है। पंचायत चुनाव व लोकसभा तथा विधानसभा की मतदाता सूची अलग अलग रहेगी इसलिए कार्यकर्ता इसको लेकर भी एलर्ट रहें। 2026 में पश्चिम बंगाल व तमिलनाडु जीतने जा रहे हैं। डिप्टी सीएम ने कार्यकर्ताओं को आने वाले नववर्ष 2026 की शुभकामनाएं देते हुए अपील की कि कार्यकर्ता पूरी मेहनत लगन परिश्रम से 2027 व संगठन की मजबूती के लिए लग जाएं

     श्री मौर्य संगम जाकर मेले के कार्यो का नीरीक्षण किया।उन्होंने कहा कि माघ मेला-2026 मिनी महाकुंभ मेला की तरह होगा।  माघ मेले में कोई भी काम बकाया नहीं रह जाएगा और माघ मेले में जमीन आवंटन सहित सभी कार्य को हम समय के पहले पूरा कर लेंगे 

       इस अवसर पर विधायक गुरु प्रसाद मौर्य, महापौर गणेश केसरवानी, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अवधेश चंद्र गुप्ता,महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता, गंगा पार जिला अध्यक्ष निर्मला पासवान यमुना पार जिला अध्यक्ष राजेश शुक्ला समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास