श्री काशी विश्वनाथ धाम के लोकार्पण के चार वर्षों में श्रद्धालुओं की संख्या 26 करोड़ के पार
वाराणसी, 4 दिसंबर (वार्ता) श्री काशी विश्वनाथ धाम के लोकार्पण के बाद बाबा के दर्शनार्थ आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में अभूतपूर्व वृद्धि दर्ज की गई है और पिछले चार वर्षों में 26 करोड़ 23 लाख 56 हजार से अधिक श्रद्धालु बाबा के दरबार में हाजिरी लगा चुके हैं।
वर्षवार आंकड़े को देखें तो ,2021 (13-31 दिसंबर) 48,42,716, 2022 (जनवरी-दिसंबर) 7,11,47,210, 2023 (जनवरी-दिसंबर) 5,73,10,104, 2024 (जनवरी-दिसंबर), 6,23,90,302, 2025 (1 जनवरी से 2 दिसंबर तक) 6,66,66,511 और कुल संख्या 26,23,56,843 श्रद्धालुओं की रही।
श्री मिश्र ने बताया कि धाम का क्षेत्रफल लगभग तीन हजार वर्ग फुट से बढ़कर लगभग पांच लाख वर्ग फुट हो जाने के बाद दर्शनार्थियों के लिए सुगमता और सुविधाएं कई गुना बढ़ गई हैं। ठंड, बरसात और तेज गर्मी से बचाव के लिए जर्मन हैंगर, पैरों को जलन से बचाने के लिये मैट व कूलर, शीतल जल की व्यवस्था, पीने का शुद्ध जल, सावन माह में वृद्धों, दिव्यांगजनों एवं अस्वस्थ श्रद्धालुओं के लिए निःशुल्क व्हीलचेयर व गोल्फ कार्ट, गर्मी में कैनोपी, ओआरएस तथा चिकित्सा व्यवस्था जैसी सुविधाओं ने बाबा के दर्शन को अत्यंत सुगम बना दिया है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कुशल नेतृत्व और निरंतर मार्गदर्शन से काशी विश्व धार्मिक पर्यटन के विश्व मानचित्र पर एक नई पहचान बना चुकी है। मुख्यमंत्री स्वयं महीने में एक-दो बार बाबा का दर्शन करते हैं और श्रद्धालुओं की हर छोटी-बड़ी सुविधा के लिए व्यवस्थाओं की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश देते रहते हैं।
13 दिसंबर 2025 को श्री काशी विश्वनाथ धाम के लोकार्पण के चार वर्ष पूरे हो जाएंगे। इस अवधि में औसतन प्रतिवर्ष 6.5 करोड़ से अधिक श्रद्धालु बाबा विश्वनाथ के दर्शन कर रहे हैं, जो अपने आप में एक कीर्तिमान है।
.jpg)
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें