केंद्र ने त्रिपुरा के 30 विशेष रूप से निर्बल जनजातीय समूह बस्तियों में संपर्क बढ़ाने के लिए 25 सड़क परियोजनाओं को मंजूरी दी


(PIB Delhi)

ग्रामीण विकास मंत्रालय ने पीएम-जनमन के सड़क संपर्क घटक के अंतर्गत त्रिपुरा के लिए 68.67 करोड़ रुपये के अनुमानित निवेश के साथ 65.38 किलोमीटर लंबाई की 25 सड़क परियोजनाओं को मंजूरी दी है।

यह ऐतिहासिक पहल:

  • राज्य में 30 पीवीटीजी बस्तियों को बारहमासी सड़क संपर्क प्रदान करेगी।
  • राज्य में रहने वाले विशेष रूप से निर्बल जनजातीय समूहों (पीवीटीजी) की सामाजिक-आर्थिक स्थिति में सुधार करेगी।
  • ग्रामीण क्षेत्रों में कनेक्टिविटी बढ़ाएगी, सुदूरवर्ती गांवों और शहरी केंद्रों के बीच की खाई को पाटेगी।
  • क्षेत्र में आर्थिक विकास, व्यापार और वाणिज्य को बढ़ावा देगी।
  • स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा और बाजार जैसी आवश्यक सेवाओं तक पहुंच में सुधार करेगी।
  • रोजगार के अवसर सृजित करेगी और स्थानीय अर्थव्यवस्था को प्रोत्साहित करेगी।
  • समृद्ध पूर्वोत्तर और विकसित भारत के सरकार के विजन के साथ संयोजित करेगी।

पीएम-जनमन के अंतर्गत परियोजनाओं का क्षेत्र पर परिवर्तनकारी प्रभाव पड़ेगा, जिससे पूर्वोत्तर क्षेत्र में जनजातीय समूहों के विकास और समृद्धि में योगदान मिलेगा तथा समावेशी विकास के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता सुदृढ़ होगी।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास