काशी तमिल संगमम्-4.0 के सातवें दिन नमो घाट पर बटुकों और स्कूली बच्चों ने सीखी तमिल

(PIB Lucknow) काशी तमिल संगमम् 4.0 में इस वर्ष के विषय “तमिल करकलाम” (तमिल सीखें) के अनुरूप नेशनल बुक ट्रस्ट (एनबीटी) इंडिया द्वारा बच्चों के लिए कई शिक्षाप्रद और रचनात्मक गतिविधियाँ आयोजित की गईं। दिनभर चले इन सत्रों ने बच्चों में स्वास्थ्य जागरूकता, रचनात्मक सोच और डिजिटल सीख को प्रोत्साहित किया। 

आज के कार्यक्रम में निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें नव रचना कान्वेंट स्कूल के बच्चे शामिल हुए। इस आयोजन में बड़ी संख्या में बटुक भी उपस्थित रहे। सभी प्रतिभागियों को तमिल भाषा के पाँच शब्द सिखाए गए। इसके अलावा एक अकादमिक सत्र भी आयोजित हुआ, जिसमें काशी और तमिलनाडु के ऐतिहासिक संबंधों के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही कुछ शब्दों को लिखवाकर उनके अर्थ तमिल में कन्वर्ट करवाए गए।

इसके साथ ही टीम आरईपी द्वारा राष्ट्रीय ई-पुस्तकालय का परिचय सत्र भी आयोजित किया गया, जिसमें बच्चों को ई-बुक्स, डिजिटल पठन संसाधन और ऑनलाइन पुस्तकालय के उपयोग की जानकारी दी गई। एनबीटी द्वारा संचालित इन गतिविधियों ने काशी तमिल संगमम् के दौरान बच्चों के अनुभव को शिक्षाप्रद, मनोरंजक और प्रेरणादायक बना दिया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास