काशी तमिल संगमम् 4.0 के चतुर्थ समूह ने काशी विश्वनाथ मंदिर में किया दर्शन-पूजन

(PIB Lucknow) काशी तमिल संगमम् 4.0 के चतुर्थ समूह के आगमन पर काशी विश्वनाथ मंदिर के शास्त्रियों ने पुष्पवर्षा डमरू और वेदध्वनी के साथ सभी अतिथियों का स्वागत किया। सभी अतिथियों ने “हर हर महादेव” और “वणक्कम काशी” के साथ श्री विश्वेश्वर के चरणों में अपनी श्रद्धा व्यक्त की।

स्वागत के उपरांत मंदिर प्रशासन द्वारा सभी सदस्यों को काशी विश्वनाथ धाम के भव्य कॉरिडोर का विस्तृत भ्रमण करवाया गया। भ्रमण के दौरान सभी ने धाम के ऐतिहासिक स्वरूप, स्थापत्य कला, नवनिर्मित सुविधाओं और निरंतर बढ़ती श्रद्धा-धारा के बारे में जानकारी प्राप्त की।

भ्रमण पूर्ण होने पर सभी अतिथियों के लिए मंदिर द्वारा संचालित अन्नक्षेत्र में दोपहर के भोजन की व्यवस्था की गई। अन्नक्षेत्र में परोसे गए प्रसाद ने सभी को काशी की सेवा-परंपरा और अतिथि-भावना का गहरा अनुभव कराया।

 

काशी तमिल संगमम् के चतुर्थ समूह का यह दर्शन और भ्रमण दोनों समुदायों के सांस्कृतिक, आध्यात्मिक और ऐतिहासिक संबंधों को और अधिक सुदृढ़ करने वाला सिद्ध हुआ। यह दिवस काशी और तमिल परंपराओं के संगम का एक महत्वपूर्ण प्रतीक बनकर स्मरणीय रहेगा।

*

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास