प्रधानमंत्री से समय मिलते ही नयी दिल्ली-देहरादून वाया सहारनपुर 6-लेन एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन होगा : गड़करी


प्रधानमंत्री से समय मिलते ही नयी दिल्ली-देहरादून वाया सहारनपुर 6-लेन एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन होगा : गड़करी

सहारनपुर, 20 दिसंबर (वार्ता) केंद्रीय परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गड़करी ने बताया कि नयी दिल्ली के अक्षरधाम से देहरादून का 6-लेन 210 किलोमीटर लंबा एक्सप्रेस-वे (एनएच -72ए) बनकर तैयार है। इसके उद्घाटन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से समय मांगा जा रहा है। उनकी स्वीकृति मिलने के बाद इस महत्वकांक्षी और पर्यावरण के अनुकूल सड़क मार्ग को वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया जाएगा।


इस हाइवे के निर्माण पर 12 हजार करोड़ रूपए की लागत आई है। पहले महीने इस मार्ग पर कोई टोल नहीं लगेगा और टोल शुल्क कितना होगा यह बिंदु अभी विचाराधीन है। यह सड़क मार्ग छह लेन है। लेकिन खास बात यह है कि इसको आठ लेन का आसानी से किया जा सकेगा।


 इसकी इसमें गुंजाईश रखी गई है। इस मार्ग को चार चरणों में बांटा गया है। पहले चरण में शामिल अक्षरधाम से बागपत के 32 किलोमीटर लंबे मार्ग को परीक्षण के लिए खोल दिया गया है। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के एक अधिकारी ने आज बताया कि इस राष्ट्रीय राजमार्ग पर अगले वर्ष फरवरी में वाहन फर्राटें भरने लगेंगे। इसकी प्रबल संभावना है।


 सहारनपुर से देहरादून मार्ग पर राजाजी नेशनल पार्क के ऊपर 12 किलोमीटर लंबा एलीवेटेड कोरीडोर जिसे वन्य जीव गलियारा भी कहते हैं, आकर्षक का मुख्य केंद्र है। वजह इस गलियारे के नीचे वन्य जीव और हाथियों के लिए कई अंडरपास बनाए गए हैं। इस ऐलीवेटेड कोरीडोर से गुजरते हुए यात्री नीचे वन्य जीवों का स्वतंत्रता पूर्वक भ्रमण करते हुए देखने का लुत्फ उठा सकेंगे।


 इस हाइवे के शुरू हो जाने से दिल्ली-मेरठ (एनएच-9) हाइवे पर वाहनों का दबाव कम हो जाएगा। इस हाइवे से पर्यटन और व्यापार दोनों को बढ़ावा मिलेगा। उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों और तीर्थ स्थलों तक दूरस्थ इलाके के पर्यटकों और कारोबारियों की मौज सुविधाजनक, सुरक्षित और आसान हो जाएगी। देहरादून-काली में 340 मीटर लंबी टनल बनाई गई है। स्थानीय यातायात के लिए अलग से सर्विस लेन बनाई है जिसमें पर्यावरण और कनेक्टीविटी का खास ध्यान रखा गया है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास