मोदी ने सरदार पटेल कीे 75वीं पुण्यतिथि पर अर्पित की श्रद्धांजलि
नयी दिल्ली 15 दिसंबर (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को भारत रत्न एवं लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की 75वीं पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और आत्मनिर्भर भारत के लिए उनसे प्रेरणा लेने की सलाह दी।
श्री मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट में कहा, "देशवासियों में उन्होंने (सरदार पटेल) जो राष्ट्रीय एकता की भावना जागृत की, वह 'विकसित भारत' के लिए ऊर्जा का स्रोत है। राष्ट्र निर्माण में उनकी अतुलनीय भूमिका एक सशक्त और सक्षम भारत के लिए मार्गदर्शक बनी रहेगी।"
प्रधानमंत्री ने सरदार पटेल को 'लौह पुरुष' के रूप में याद करते हुए कहा कि उन्होंने देश को एक सूत्र में पिरोने के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। उन्होंने कहा, "कृतज्ञ राष्ट्र अविभाजित और सशक्त भारतवर्ष के निर्माण में उनके अतुलनीय योगदान को कभी नहीं भूल सकता।"
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें