यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए 8033 केंद्र निर्धारित
परिषद के सचिव भगवती सिंह की ओर से स्पष्ट किया गया है कि सभी केंद्रों का चयन मानकों और नियमों के अनुरूप किया गया है | परीक्षा की पारदर्शिता और निष्पक्षता बनाए रखने के लिए केंद्रों का भौतिक सत्यापन प्रक्रिया पूरी की गई थी जिसके बाद अंतिम सूची मे कुल 8033 परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए जब कि 2025 मे कुल 8140 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे |
यू पी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 18 फरवरी से 12 मार्च के बेह आयोजित होगी | बोर्ड की 2026 की परीक्षा मे 52 लाख 30 हजार 297 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं| हाईस्कूल मे 27 लाख 50 हजार 945 और इंटरमीडिएट मे 24 लाख 79 हजार 352 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं | यू पी बोर्ड कि 2025 की परीक्षा मे 54 लाख 38 हजार 597 परीक्षार्थी पंजीकृत थे | हाईस्कूल मे 27 लाख 40 हजार 151 और और इंटरमीडिएट की 26 लाख 98 हजार 446 परीक्षार्थी पंजीकृत थे | इस बार करीब दो लाख परीक्षार्थी कम है | परीक्षार्थियों के कम होने के कारण 2026 मे कुल 107 परीक्षा केंद्र कम निर्धारित किए गये है |
बोर्ड की पिछली परीक्षाओं मे जिन विद्यालयों मे नकल करने का मामला सामने आया था, बोर्ड की ओर से डिबार करते हुए इस परीक्षा मे शामिल नहीं किया गया है | प्रदेश भर मे ऐसे 254 केंद्र की सूची तैयार की गई है | इस बार किसी भी प्रकार से नकल नहीं होने पाए इसके लिए सख्ती बरती जा रही है | यही कारण है कि जिन विद्यालयों को डिबार किया गया है उन्हे बोर्ड ने अपना परीक्षा केंद्र नहीं बनने का निरड; नहीं लिया |

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें