माघ मेल आयोजन के लिए 90 करोड़ रुपए आवंटित : केशव मौर्य

प्रयागराज, (दिनेश तिवारी) दुनिया के सबसे बड़े आध्यात्मिक और सांस्कृतिक माघ मेला के आयोजन के लिए आवंटित किए जाने वाले बजट में लगभग 200 फीसदी की वृद्धि करते हुए 90 करोड़ रूपये आवंटित किया गया है|

उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने मंगलवार को सर्किट हाउस के सभागार में मंगलवार को माघ मेला-2026  की तैयारियों के प्रगति की समीक्षा के बाद संवादताओ से बातचीत करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार के पूर्व माघ मेले के आयोजन के लिए आवंटित किए जाने वाले बजट में लगभग 200 प्रतिशत की वृद्धि करते हुए इस बार माघ मेले के आयोजन हेतु 90 करोड़ रूपये आवंटित किया गया है|

उन्होंने कहा कि माघ मेले में आने वाले श्रद्धालुओं, तीर्थयात्रियों, कल्पवासियों, संत-महात्माओं एवं संस्थाओं को किसी भी प्रकार की असुविधा एवं परेशानी नहीं आने पाये, इसके लिए सभी आवश्यक व्यवस्थायें समय से सुनिश्चित करा ली जाये।

माघ मेला क्षेत्र में जमीन आवंटन एवं सुविधाओं के वितरण की जानकारी लेते हुए कहा कि कल्पवासी पूरे मेले अवधि में मेला क्षेत्र में रहते है तथा शिविरों में रूककर कथा आदि सुनते है| कल्पवासियों की सुविधाओं का विशेष ध्यान दिया जाये और उन्हें किसी प्रकार की कोई परेशानी न हो।

उन्होंने पीडब्लूडी के द्वारा पाण्टुन पुल एवं सड़क निर्माण, विद्युत विभाग को विद्युत आपूर्ति की व्यवस्था के बारे में जानकारी लेते हुए सभी पाण्टुन पुलों एवं सड़कों को समय से बनाये जाने एवं विद्युत विभाग को सभी सेक्टरों में विद्युत आपूर्ति एवं कैम्पों में विद्युत कनेक्शन की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है।

उपमुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी से फाफामऊ सिक्स लेन ब्रिज, रिंग रोड़ और गंगा एक्सप्रेस वे सहित अन्य प्रोजेक्टों के प्रगति की जानकारी लेते हुए इनकी धीमी प्रगति पर चिंता व्यक्त की और कहा कि इन प्रोजेक्टों के समय से निर्माण नहीं होने से लोगो को असुविधा हो रही है, इसलिए जिन प्रोजेक्टों की प्रगति धीमी है अथवा अटके हुए है, ऐसे प्रोजेक्टों को प्रगति सूची में डाले एवं इनकी लगातार मानीटरिंग उनके स्तर से भी कराये जाने के लिए कहा है|

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास