कमांडेंट होमगार्ड ने माघ मेला क्षेत्र में किया भूमि पूजन

प्रयागराज, (दिनेश तिवारी ) दुनिया के सबसे बड़े आध्यात्मिक और सांस्कृतिक  माघ मेला को सकुशल संपन्न कराने तथा तीर्थ यात्रियों की सुरक्षा, सहायता और सहयोग सुनिश्चित करने के उद्देश्य से  होमगार्ड  के जिला कमांडेंट रंजीत कुमार सिंह ने रविवार को शिविर से पहले परेड क्षेत्र में विधिवत भूमि पूजन किया।

     भूमि पूजन के अवसर पर जिला कमांडेंट रंजीत कुमार सिंह ने बताया कि माघ मेला के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुचारु व्यवस्था के लिए प्रयागराज मंडल मिर्जापुर मंडल और अयोध्या मंडल से होमगार्ड स्वयंसेवकों की तैनाती की जा रही है। उन्होंने कहा कि मेला क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के साथ.साथ तीर्थ यात्रियों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराना होमगार्ड विभाग की प्राथमिकता  है । 

         उन्होंने बताया कि इस वर्ष माघ मेला में कुल 1250 होमगार्ड स्वयंसेवकों की तैनाती की जा रही है। इसमें प्रयागराज जनपद से 400 , कौशांबी से 100 , प्रतापगढ़ से 200 , फतेहपुर से 100 , मिर्जापुर से 100 , भदोही से 100 , सोनभद्र से 100 , सुल्तानपुर से 100 तथा अमेठी से 50 होमगार्ड शामिल होंगे।

     श्री सिंह ने बताया कि ये सभी स्वयंसेवक मेला क्षेत्र में कानून.व्यवस्था , यातायात नियंत्रण , भीड़ प्रबंधन और श्रद्धालुओं की सहायता में तैनात रहेंगे।

      भूमि पूजन कार्यक्रम में प्रमुख रूप से रंजीत सिंहए जिला कमांडेंट प्रयागराज, सहित विभाग के कई अधकारी उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास