लखनऊ में ब्राह्मण विधायकों के बाटी-चोखा रात्रिभोज बैठक से गरमाई उत्तर प्रदेश की सियासत

लखनऊ, 24 दिसंबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश की राजनीति एक बार फिर जातीय समीकरणों को लेकर चर्चा में है और इसकी वजह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के ब्राह्मण विधायक और विधान परिषद सदस्य मंगलवार को लखनऊ में एक अनौपचारिक बाटी-चोखा रात्रिभोज बैठक है।
इस बैठक में काफी संख्या में ब्राह्मण समुदायर के विधायक शामिल हुए, जिसके वजह से प्रदेश की राजनीतिक सरगर्मियां तेज रो गयी हैं।
यह बैठक कुशीनगर से भाजपा विधायक पी.एन. पाठक के सरकारी आवास, बाऊखण्डी मंत्री आवास में आयोजित की गयी। इसमें विधायक रत्नाकर मिश्र, प्रकाश द्विवेदी, प्रेम नारायण पांडेय, शलभ मणि त्रिपाठी, अंकुर राज तिवारी, विनय द्विवेदी, ऋषि तिवारी, विवेकानंद पांडेय, कैलाशनाथ शुक्ला सहित बड़ी संख्या में ब्राह्मण विधायक और एमएलसी मौजूद रहे। एमएलसी साकेत मिश्र, जो सेवानिवृत्त नौकरशाह नृपेंद्र मिश्र के पुत्र हैं, वह भी बैठक में शामिल हुए।
राजनीतिक रूप से यह बैठक इसलिए अहम मानी जा रही है क्योंकि कुछ ही दिन पहले भाजपा ने महाराजगंज से सात बार के सांसद पंकज चौधरी को उत्तर प्रदेश भाजपा का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। पंकज चौधरी कुर्मी समाज से आते हैं। ऐसे में इस बैठक को पार्टी के भीतर ब्राह्मण नेतृत्व की सक्रियता और संदेश के रूप में देखा जा रहा है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास