आने वाली पीढ़ियों के लिए मार्गदर्शक का काम करेगा प्रेरणा स्थल: योगी

लखनऊ, 25 दिसंबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के उद्घोष के साथ कहा कि लखनऊ में ऐसा प्रेरणा स्थल विकसित किया गया है, जो आने वाली पीढ़ियों के लिए मार्गदर्शक बनेगा।

श्री योगी ने गुरुवार को कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की कर्मभूमि लखनऊ में अमृतकाल के महानायक और विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का स्वागत करना प्रदेशवासियों के लिए गौरव का विषय है।


 मुख्यमंत्री ने मंच पर उपस्थित सभी वरिष्ठ नेताओं और लाखों कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आज का दिन हम सबके लिए ऐतिहासिक है। प्रधानमंत्री के दृष्टिकोण के अनुरूप देश के तीन महापुरुषों के नाम पर यह प्रेरणा स्थल विकसित किया गया है, जो आने वाली पीढ़ियों के लिए मार्गदर्शक बनेगा।


 उन्होंने कहा कि इन तीनों महापुरुषों की विरासत को आगे बढ़ाने के लिए प्रदेश सरकार ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ के मंत्र पर लगातार कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री के कर-कमलों से प्रेरणा स्थल का लोकार्पण होना हम सभी के लिए सौभाग्य की बात है।


 मुख्यमंत्री ने कहा, “आज अटल जी के सपनों को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। अटल बिहारी वाजपेयी को भारत के सच्चे सपूत के रूप में सदैव याद किया जाएगा। यह प्रेरणा स्थल देशवासियों के लिए प्रेरणा का केंद्र बनेगा। अंत में उन्होंने इस अवसर पर सभी का धन्यवाद और अभिनंदन किया।”


 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास