सरकार आलोचनाओं और सच बोलने वालों से डरती है:अजय राय

देवरिया,18 दिसम्बर(वार्ता) उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय ने गुरुवार को जिला कारागार में बंद पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर से मिलने के बाद कहा कि सरकार आलोचनाओं और सच बोलने वालों से डरती है। इसलिए ऐसे अधिकारियों को निशाना बनाया जा रहा है।
श्री राय ने आज दोपहर जिला जेल में बंद अमिताभ ठाकुर से मुलाकात की। इस दौरान वे जेल के भीतर लगभग आधे घंटे तक पूर्व आईपीएस अधिकारी ठाकुर से मिलकर उनका हालचाल जाना। जेल से बाहर श्री राय ने संवाददाताओं से बात करते हुए प्रदेश सरकार और पुलिस प्रशासन पर गम्भीर आरोप लगाएं। उन्होंने कहा कि पूर्व आईपीएस अधिकारी ठाकुर की गिरफ्तारी वैधानिक नही थी और उनके साथ अन्यायपूर्ण व अपमानजनक व्यवहार किया गया।
उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस ने सरकार के इशारे पर आधी रात को शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन रुकवाकर पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर को जबरन उतारा और गिरफ्तार किया जो कानून के खिलाफ है। उन्होंने इस कार्रवाई को राजनीतिक प्रतिशोध का परिणाम बताते हुए कहा कि जब अमिताभ ठाकुर महराजगंज के पुलिस अधीक्षक थे, तब उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विरुद्ध कार्रवाई की थी। जिसका बदला अब उनसे लिया जा रहा है।
श्री राय ने कहा कि कांग्रेस पार्टी इस लड़ाई में पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर के साथ खड़ी है और उनके साथ हुए अन्याय के खिलाफ सड़क से लेकर सदन तक आवाज उठाएगी। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार डर और दबाव के जरिए सच्चाई को दबाने की कोशिश करती है, तो यह उसकी भूल होगी। कांग्रेस गरीबों, पिछड़ों, दलितों, अल्पसंख्यकों और व्यापारी सभी समाज के लोगों की आवाज है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास