स्वास्थ्य मेलों से अधिकाधिक लाभार्थियों को जोड़ने पर जोर

गोरखपुर। मंडल के एडी हेल्थ डॉ जयंत कुमार और जिले के सीएमओ डॉ राजेश झा ने पांच अलग-अलग मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेलों का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि स्वास्थ्य मेलों के बारे में अग्रिम सूचना देकर अधिकाधिक लाभार्थियों को इनसे जोड़ा जाए। सीएमओ ने गोला ब्लॉक के चिलुआ एपीएचसी पर मेले के निरीक्षण के दौरान आवासीय भवन मरम्मत के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
एडी हेल्थ ने गगहा, हाटा बाजार और कौड़ीराम में मुख्यमंत्री आरोग्य मेलों के निरीक्षण किए। सभी मेलों में लाभार्थियों को उपचार और दवाओं जुड़ीं सेवाएं दी गयीं। एडी हेल्थ ने सीएमओ को निर्देश दिया कि मेलों के बारे में पर्याप्त प्रचार-प्रसार कराएं ताकि अधिकाधिक लाभार्थियों को सेवाएं मिल सकें।
सीएमओ ने गोला सीएचसी का निरीक्षण किया। उन्होंने सभी वार्डों को देखा और इमर्जेंसी सेवाओं का भी मुआयना किया। सीएचसी अधीक्षक डॉ अमरेंद्र को उन्होंने निर्देश दिया कि सीएचसी में सभी आवश्यक दवाएं और जांचें लोगों को निर्बाध गति से मिलती रहनी चाहिए।

सीएमओ ने पकड़ी और चिलवा मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मेले में आए लाभार्थियों से संवाद भी किया। चिलवा मुख्यमंत्री आरोग्य मेले के निरीक्षण के दौरान उन्होंने एपीएचसी के आवासीय भवन को देखा और उसके जर्जर हिस्से के मरम्मत का निर्देश दिया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास