एआई के मामले में दुनिया भारत के प्रति आशावादी है: प्रधानमंत्री


(PIB Delhi)

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज माइक्रोसॉफ्ट के अध्यक्ष और सीईओ श्री सत्या नडेला के साथ एक उपयोगी चर्चा के बाद कृत्रिम बुद्धिमत्ता के क्षेत्र में भारत की नेतृत्व क्षमता को लेकर आशा व्यक्त की।

माइक्रोसॉफ्ट ने घोषणा की है कि वह एशिया में अपना अब तक का सबसे बड़ा निवेश भारत में करेगा, प्रधानमंत्री ने माइक्रोसॉफ्ट की इस घोषणा का स्वागत किया और कहा कि यह नवाचार और प्रौद्योगिकी में देश की बढ़ती भूमिका को रेखांकित करता है।

प्रधानमंत्री ने श्री सत्य नडेला के एक पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा: "जहां तक एआई का सवाल है, दुनिया भारत के प्रति आशावादी है!

श्री सत्या नडेला के साथ बहुत उपयोगी चर्चा हुई। यह देखकर खुशी हुई कि माइक्रोसॉफ्ट एशिया में अपना अब तक का सबसे बड़ा निवेश भारत में करेगा।

भारत के युवा इस अवसर का उपयोग; नवाचार करने और बेहतर दुनिया के लिए एआई की शक्ति का लाभ उठाने में करेंगे।"

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास