योगी ने भारतीय नौसेना दिवस पर दी बधाई

योगी ने भारतीय नौसेना दिवस पर दी बधाई

लखनऊ, 4 दिसंबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भारतीय नौसेना के सभी वीर जवानों एवं उनके परिजनों को ‘भारतीय नौसेना दिवस’ की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।


योगी ने एक्स पर पोस्ट किए गए अपने संदेश में कहा है कि, “ देश की समुद्री सीमाओं की रक्षा में दिन-रात तत्पर, अपने अदम्य साहस, शौर्य और निष्ठा से राष्ट्र की सुरक्षा सुनिश्चित करने वाले भारतीय नौसेना के सभी वीर जवानों एवं उनके परिजनों को ‘भारतीय नौसेना दिवस’ की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।”


 उन्होंने कहा “ समुद्री सीमाओं के अडिग प्रहरी होने के साथ ही मानवता की सेवा, आपदा प्रबंधन और वैश्विक शांति स्थापना में अग्रणी भूमिका निभाने वाली भारतीय नौसेना पर हमें गर्व है।जय हिंद।”


गौरतलब है कि वर्ष 1971 के भारत-पाक युद्ध के दौरान कराची बंदरगाह पर किए गए दुस्साहसिक हमले, ऑपरेशन ट्राइडेंट की स्मृति में भारतीय नौसेना 04 दिसंबर को नौसेना दिवस मनाती है।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास