माघ मेला में कल्पवासियों के आगमन के लिए यातायात रूट तय
पुलिस अधीक्षक माघ मेला नीरज पांडेय ने बताया कि वाराणसी, जौनपुर, मिर्जापुर , कानपुर , लखनऊ , चित्रकूट , रीवा, प्रतापगढ़ और अयोध्या आदि की तरफ से आने वाले वाहनों के लिए अलग.अलग रूट निर्धारित किए गए हैं। आगामी तीन जनवरी पौष पूर्णिमा के दिन से माघ मेला.2026 की शुरुआत हो रही है।कल्पवासियों के सुगम व सुरक्षित आवागमन के लिए मेला पुलिस ने यातायात रूट तय कर दिया है।
उन्होंने बताया कि जौनपुर मार्ग से आने वाले सभी कल्पवासी अपने वाहन के साथ सहसों.अंदावा मार्ग पर रहिमापुर तिराहे से दाहिने मुड़कर एजे मार्ग, ओल्ड जीटी मार्ग से लोअर संगम मार्ग के रास्ते कल्पवास क्षेत्र में प्रवेश कर सकेंगे।
वाराणसी मार्ग. वाराणसी मार्ग से आने वाले सभी कल्पवासी अपने वाहन के साथ अंदावा तिराहाए कटका तिराहा से दाहिने मुड़कर ओल्ड जीटीमार्ग से लोअर संगम मार्ग के रास्ते कल्पवास क्षेत्र में प्रवेश कर सकेंगे। मिर्जापुर-.चित्रकूट ,रीवां मार्ग से आने वाले कल्पवासी अपने वाहन के साथ लेप्रोसी चौराहा, बांगड़ चौराहा , जीटी जवाहर चौराहा फ्लाईओवर, शास्त्री पुलए कटका तिराहा से बाएं मुड़कर ओल्ड जीटी मार्ग से लोअर संगम मार्ग के रास्ते कल्पवास क्षेत्र में प्रवेश कर सकेंगे।
कानपुर से प्रयागराज शहर क्षेत्र में आने वाले कल्पवासी अपने हल्के वाहन के साथ जीटी जवाहर चौराहा से ओल्ड जीटी मार्ग थाना दारागंज के सामने से होते हुए पांटून पुल नंबर पांच से झूंसी क्षेत्र में लोअर संगम मार्ग के रास्ते कल्पवास क्षेत्र में प्रवेश कर सकेंगे। लखनऊ.अयोध्या.प्रतापगढ़ मार्ग से आने वाले कल्पवासी अपने वाहन के साथ बसना नाला पुल पारकर पुराना फाफामऊ बाजार,थरवई.सहसों.अंदावा मार्ग पर रहिमापुर तिराहे से दाहिने मुड़कर एजे मार्ग के रास्ते ओल्ड जीटी मार्ग होकर लोअर संगम मार्ग से कल्पवास क्षेत्र में प्रवेश कर सकेंगे।
लखनऊ.अयोध्या.प्रतापगढ़ मार्ग से आने वाले समस्त कल्पवासी अपने हल्के वाहन के साथ चंद्रशेखर आजाद पुल को पारकर बाएं ;मेंहदौरी पुलिस चौकी, रिवरफ्रंट मार्ग से बाएं मुड़कर पांटून पुल से लोअर संगम मार्ग के रास्ते कल्पवास क्षेत्र में प्रवेश कर सकेंगे।
लखनऊ.अयोध्या.प्रतापगढ़. मार्ग से कल्पवासी अपने वाहन के साथ चंद्रशेखर आजाद पुल होते हुए एमएनएनआईटी तिराहा, मजार तिराहा से बाएं मुड़कर आईईआरटी फ्लाईओवर से रिवर फ्रंट मार्ग ये बांए मुड़कर पांटू पुल नं0.05 से झूंसी क्षेत्र के लोअर संगम मार्ग से कल्पवास क्षेत्र में प्रवेश कर सकेंगे।
कल्पवासी माघ मेला सेक्टर सात में रहकर कल्पवास करना चाहते हैं वह लेप्रोसी चौराहा तक पहुंचकर नव प्रयागम अप्रोच मार्ग, अरैल बांध मार्ग से सोमेश्वर महादेव रैंप व महाकाल रैंप से नीचे उतरने के बाद कैंप तक जा सकेंगे। कल्पवासी माघ मेला सेक्टर एक व दो में रहकर कल्पवास करना चाहते हैं। वह जीटी जवाहर व हर्षवर्धन चौराहा होते हुए काली मार्ग से अपने कैंप तक जा सकेंगे।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें