प्रयागराज में माघ मेला के लिये जमीन आवंटन का शेड्यूल जारी

प्रयागराज,11 दिसंबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में लगने वाले माघ मेले में मेला प्रशासन ने तीर्थ पुरोहितों और अन्य संस्थाओं को जमीन आवंटन का शेड्यूल जारी किया है।
मेला प्रशासन 15 दिसंबर से 20 जनवरी के बीच विभिन्न सेक्टरों में जमीन का आवंटन करेगा। 15 दिसंबर को अरैल, नागवासुकी मार्ग, हरिश्चंद्र मार्ग पर बसने वाली संस्थाओं को जमीन आवंटित की जाएगी। 16 दिसंबर को प्रयागवाल यानि तीर्थ पुरोहितों को जमीन का आवंटन किया जाएगा जबकि16 दिसंबर को ही गंगोली शिवाला मार्ग, ओल्ड जीटी मार्ग, अलोप संकरी मार्ग और तुलसी मार्ग पर बसने वाली संस्थाओं को जमीन का आवंटन होगा। 17 दिसंबर को सामियामाई मार्ग, सूरदास मार्ग, गणपति मार्ग और कबीर नगर में जमीन का आवंटन होगा। 18 दिसंबर को अक्षय वट मार्ग, संगम वापसी मार्ग, लाल सड़क, परेड,हर्षवर्धन मार्ग, अन्नपूर्णा और रामानुज मार्ग में बसने वाली संस्थाओं को जमीन दी जाएगी।19 दिसंबर को त्रिवेणी मार्ग, काली मार्ग, संगम अपर मार्ग, सरस्वती मार्ग, महावीर मार्ग, मोरी मार्ग, गाटा मार्ग और अन्य संस्थाओं को जमीन आवंटित की जाएगी, 20 दिसंबर को समुद्रकूप मार्ग और इंटरलॉकिंग मार्ग,सेक्टर 4 भारद्वाज मार्ग, संगम लोअर मार्ग और शास्त्री गाटा में बसने वाली संस्थाओं को जमीन आवंटित की जाएगी।मेला प्रशासन ने अभी तक सिर्फ दंड़ी बाड़ा,आचार्य बाड़ा और खाक चौक को जमीन आवंटित की जा सकी है।

टिप्पणियाँ