यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं में हुये बदलाव
प्रयागराज, 07 दिसंबर (वार्ता ) उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) की 10वीं और 12वीं की परीक्षा में इस बार उत्तर पुस्तिकाओं में दो अहम बदलाव किए गए हैं।
इसी तरह दूसरा बदलाव कापियों की साइज में किया गया है। कापियां अब वर्टिकल साइज में की गई है। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटर की परीक्षाएं 18 फरवरी से 12 मार्च के बीच आयोजित होगी। यूपी बोर्ड की 2026 की परीक्षा में 52,30,297 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। हाईस्कूल में 27 लाख 50 हजार 945 और इंटरमीडिएट में 24 लाख 79 हजार 352 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं।जबकि यूपी बोर्ड की 2025 की परीक्षा में 5438597 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। हाईस्कूल में 2740151 और इंटर मीडिएट में 2698 446 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। 2025 में कुल 8140 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। लेकिन इस बार परीक्षार्थियों की संख्या लगभग दो लाख घटी है जिससे प्रस्तावित परीक्षा केंद्रों की संख्या भी 209 तक कम हुई है।
.jpg)
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें