कम लागत और अधिक उत्पादन को लेकर योगी ने की किसानों से चर्चा

बाराबंकी 12 दिसंबर (वार्ता) मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बाराबंकी के दौलतपुर में किसान पाठशाला और प्रगतिशील किसान सम्मेलन का उद्धाटन किया। इस मौके पर उन्होंने किसानों से कम लागत और अधिक उत्पादन पर चर्चा की।

उन्होंने किसानों को संबोधित करते हुए कहा “ किसान पाठशाला के इस कार्यक्रम को हम यहां बहुत नजदीक से देख रहे हैं कि खेती क्या है। खेती की चुनौतियां क्या है। कम लागत और अधिक उत्पादन से हम कैसे किसानों को खुशहाल कर सकते हैं। उत्तर प्रदेश के पास देश की कुल कृषि योग्य भूमि का 11 प्रतिशत है लेकिन यूपी की देश के कुल उत्पादन में हिस्सेदारी 21 प्रतिशत है। सरकार प्रदेश के 28 जिलों में 4000 करोड़ की लागत से खेती में सुधार के लिए विशेष प्रयास कर रही है।”
उन्होंने कहा कि दौलतपुर गांव में पद्मश्री और प्रगतिशील किसान रामसरन वर्मा के फार्म हाउस पर आयोजित किसान सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार ने किसानों के लिए तमाम योजनाएं चलाई हैं। कहा कि अब बिचौलिया नहीं किसान को सीधे रकम मिलती है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बाराबंकी में किसान पाठशाला और प्रगतिशील किसान सम्मेलन का उद्धाटन किया। इस मौके पर उन्होंने किसान पाठशाला में खेती की चुनौतियों और उत्पादन को बढ़ाने पर चर्चा की।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास